big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, शहरी विकास और शिक्षा पर हो सकता है बड़ा फैसला

Dhami Cabinet : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। सचिवालय में बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
Table of Contents
Dhami Cabinet की अहम बैठक आज
सीएम धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। कैबिनेट बैठक शाम चार बजे राज्य सचिवालय में शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की इस बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, ऊर्जा सहित कई प्रमुख विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नई योजनाओं को मंजूरी देने के प्रस्ताव भी शामिल हैं।
पर्यटन को मिल सकता है नया विस्तार
Dhami Cabinet की बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन और होमस्टे योजनाओं को लेकर नई नीतिगत घोषणाएं हो सकती हैं। इसके अलावा पर्यटन ढांचे को मजबूत करने, सड़क, पार्किंग, होटल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
शहरी विकास और शिक्षा पर भी अहम फैसले संभव
स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावों के तहत सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, नए चिकित्सा पदों के सृजन, मेडिकल कॉलेजों से जुड़े निर्णय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की योजनाओं पर चर्चा संभावित है। प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह बैठक अहम मानी जा रही है।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर निकायों के विस्तार, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पेयजल, सीवरेज और आवास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। वहीं शिक्षा विभाग से जुड़े एजेंडे में नए विद्यालयों, कॉलेजों, तकनीकी शिक्षा, शिक्षक भर्ती और शिक्षा गुणवत्ता सुधार से संबंधित प्रस्ताव शामिल बताए जा रहे हैं।
big news
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun accident : देहरादून के मालदेवता में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक एक किशोर की जान चली गई। एक डंपर ने शेरकी गांव में एक किशोर को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार देर रात एक डंपर ने किशोर से कुचल दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों में मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद यातायात सुचारू करवाया।
डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रायपुर पुलिस ने देर रात डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार रात अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को सड़क से हटाया और तब जाकर देर रात को जाम खुल सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रायपुर रीना रठौर ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में शेर की गांव से मालदेवता की ओर आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले डंपर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
big news
बड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार

Uttarakhand News : पिटकुल के प्रभारी एमडी पीसी ध्यानी की छुट्टी हो गई है। उन्हें हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद पिटकुल की जिम्मेदारी अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
Table of Contents
पीसी ध्यानी की पिटकुल एमडी से सरकार ने की छुट्टी
ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रभारी प्रबंध निदेशक (एमडी) पी.सी. ध्यानी को उनके पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शासन ने ये कार्रवाई की है।
अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपी गई जिम्मेदारी
बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने 18 फरवरी को पी.सी. ध्यानी को पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद मामले में अवमानना याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई प्रस्तावित थी।
इसी बीच शासन ने आदेश जारी करते हुए ध्यानी को प्रभारी एमडी पद से मुक्त कर दिया और उनकी जगह अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को पिटकुल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

big news
holi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त

Holi kab hai 2026 : इस बार किस दिन मनाई जाएगी होली ?, सही तारीख जानें यहां
Holi kab hai 2026 : होली से पहले इस बार चंद्र ग्रहण लग रहा है जिस कारण होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। इस बात को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं कि होली इस साल 3 मार्च को मनाई जाएगी या 4 मार्च को?
Table of Contents
Holi kab hai 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?
रंगभरी एकादशी के साथ ही उत्तराखंड समेत पूरे देश में होली का उल्लास शुरू हो गया है। हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहों पर होल्यार रंग और गुलाल के साथ उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं। होली पर लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।

लेकिन इस साल खुशियों के इस त्यौहार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चंद्रग्रहण के कारण लोगों के मन में ये सवाल है कि होली 2026 में 3 मार्च को मनाई जाएगी या 4 मार्च को मनाई जाएगी। तो आपको बता दें कि इस साल 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मनाई जाएगी।
होली 2026 की सही डेट और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार रंगों की होली बुधवार, 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। 4 मार्च को लोग रंग-गुलाल लगाकर, गीत-संगीत का आनंद लेते हुए और पारंपरिक पकवानों के साथ पूरे उत्साह से होली का त्योहार मनाएंगे।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बात करें होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की तो 3 मार्च को ग्रहण के कारण होलिका दहन नहीं किया जाएगा। इसलिए होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा।
2 मार्च को शाम 5:55 बजे से भद्रा काल शुरू होगा, जो 3 मार्च की सुबह 5:32 बजे तक रहेगा। भद्रा के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने से परहेज किया जाता है। इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाना उचित माना गया है।
होलिका दहन एवं चंद्र ग्रहण समय सारणी (2026)
| विवरण | तिथि | समय | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| सूर्यास्त | 2 मार्च 2026 | शाम 6:36 बजे | सूर्यास्त के बाद होलिका दहन शुभ |
| होलिका दहन का शुभ समय | 2 मार्च 2026 | शाम 6:36 – रात 9:00 बजे | पूर्णिमा तिथि में करना शास्त्रसम्मत |
| विरल छाया में प्रवेश (चंद्र ग्रहण) | 3 मार्च 2026 | दोपहर 2:14 बजे | ग्रहण की प्रारंभिक अवस्था |
| ग्रहण स्पर्श | 3 मार्च 2026 | दोपहर 3:20 बजे | ग्रहण का मुख्य आरंभ |
| ग्रहण मोक्ष | 3 मार्च 2026 | शाम 6:45 बजे | ग्रहण समाप्त |
| सूतक प्रारंभ | 3 मार्च 2026 | सूर्योदय से पूर्व (लगभग 9 घंटे पहले) | सूतक सूर्योदय पर प्रभावी |
| पूर्णिमा तिथि समाप्त | 3 मार्च 2026 | शाम 5:08 बजे | इसके बाद पूर्णिमा नहीं रहेगी |
| शास्त्रसम्मत होलिका दहन | 2 मार्च 2026 | सूर्यास्त के बाद | निर्णय सागर पंचांग अनुसार |
FAQs – होली 2026
Q1. होली 2026 कब मनाई जाएगी?
होली का रंगों वाला त्योहार 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। इसी दिन लोग रंग-गुलाल के साथ होली खेलेंगे।
Q2. क्या 3 मार्च 2026 को होली मनाई जाएगी?
नहीं, 3 मार्च को रंगों वाली होली नहीं खेली जाएगी। इस दिन केवल होलिका दहन से जुड़े धार्मिक कार्य और ग्रहण का प्रभाव रहेगा।
Q3. होलिका दहन कब किया जाएगा?
होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा, क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण उस दिन दहन करना उचित नहीं माना गया है।
Q4. भद्रा काल कब से कब तक रहेगा?
भद्रा काल 2 मार्च को शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को सुबह 5:32 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते।
Q5. भद्रा का होलिका दहन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।
Q6. होली का धार्मिक महत्व क्या है?
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं।
Rudraprayag16 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Haridwar19 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Festival18 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Dehradun17 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news17 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International13 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi15 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand11 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग




































