Uttarakhand
MUSSOORIE: विशेष समुदाय के युवकों की घिनौनी करतूत, चाय में थूककर पर्यटकों को पिलाने का मामला !

मसूरी – मसूरी में पर्यटकों को बर्तन में थूककर चाय बनाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी युवक एक विशेष समुदाय से हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि यह मामला हिमांशु बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जो नेहरूग्राम थाना रायपुर का निवासी है।
हिमांशु ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह वह मसूरी घूमने आया था। मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर सुबह 6:30 बजे उसने देखा कि एक रेड़ी पर दो युवक पर्यटकों को चाय, मैगी और बंद-मक्खन का नाश्ता बना कर बेच रहे थे। हिमांशु का आरोप है कि उसने देखा कि चाय बनाने वाला युवक चाय के बर्तन में थूक रहा था। इस घटना का वीडियो भी उसने रिकॉर्ड कर लिया।
जब हिमांशु ने युवक को इस कृत्य के लिए टोका, तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।
एसएसपी ऑफिस में शिकायत
हिमांशु ने जब फोन पे से चाय के पैसे का भुगतान किया, तो उसका नाम हुसैन अली आया। उसने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और पाया कि एक युवक का नाम नौशाद है, जो जमशेर कलोनीखतौली मुजफ्फरनगर का निवासी है, और दूसरे का नाम हसन अली है, जो गड्डी खाना किताबघर मसूरी में रहता है।
हिमांशु ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में दी और मंगलवार को मसूरी आने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस की कार्रवाई
वहीं, दून में भी एक रेस्टोरेंट में रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूक लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेंट को एहतियातन बंद कर दिया है और कारीगर और मालिक से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है।
#SpecialCommunity, #TeaSpittingIncident, #HinduOutrage, #mussoorie, #uttarakhand, #Disgustingacts
Dehradun
2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम

Uttarakhand News : 2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड खेल विभाग तैयारियां जोरों पर हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब विभाग का पूरा ध्यान 2027 के राष्ट्रीय खेलों (National Games 2027) पर है।
Table of Contents
2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। 2025 के सफल आयोजन के बाद अब विभाग का पूरा ध्यान 2027 के राष्ट्रीय खेलों (National Games 2027) पर केंद्रित है। मंत्री रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि विभाग इस बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम
रेखा आर्य ने बताया कि बजट सत्र के दौरान खेलों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कोच, विशेष कैंप और आधुनिक स्पोर्ट्स किट भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के खान-पान और रहने की उचित व्यवस्था के लिए डाइट चार्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ खेल सकें

चयनित खिलाड़ियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
खेल मंत्री के अनुसार, नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये खिलाड़ी ही 2027 के राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के साथ मिलकर राज्य एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। बजट स्वीकृत होते ही इन तैयारियों को और गति दी जाएगी, जिससे उत्तराखंड खेल जगत में अपनी एक नई पहचान बना सके।
Nainital
“तुम जानते नहीं पापा विधायक हैं हमारे”… MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी, SDM ने सिखाया सबक

Nainital News : नैनीताल से सत्ता के नशे में चूर विधायक के बेटे का वीडियो सामने आया है। जहां नैनीताल में घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने SDM को धौंस दिखाई। लेकिन एसडीएम ने उसकी सारी हेकड़ी उतार कर रख दी।
Table of Contents
SDM से MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी
गुरुवार सुबह करीब 10:15 को नैनीताल घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में था। फॉर्च्यूनर जब मॉल रोड के जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया।
हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम नवाजिश खालिक ने राहुल की गाड़ी रोक ली। इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। ये सुनकर एसडीएम और भड़क गए उन्होंने फौरन गाड़ी में सवार राहुल को बाहर निकलने को कहा। उसके ड्राइवर को भी बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो एसडीएम ने कार को सीज कर दिया।
फोन मिलाता रह गया शख्स और कार हो गई सीज
इस दौरान विधायक का बेटा अपने फोन से किसी को कॉल भी मिलाता दिखा। लेकिन कोई भी फॉर्च्यूनर सीज होने से रोक नहीं पाया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक हूटर बजाने पर SDM द्वारा रुकवाई फॉर्च्यूनर यूपी के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट है। यहां से विधायक राजेंद्र पटेल हैं। उन्हीं का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा था।

शहर के फेमस मॉल रोड पर जब उसकी फॉर्च्यूनर (UP33-V-0003) जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया। कार राहुल का ड्राइवर चला रहा था। इस दौरान वहां पर नैनीताल के उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर को रुकवा लिया। विधायक के बेटे से हूटर बजाने का कारण पूछा।
गलती मानने की जगह भड़क गया था विधायक का बेटा
विधायक के बेटे ने SDM और पुलिस से की तीखी बहस SDM के पूछताछ करने पर अपनी गलती मानने की जगह राहुल भड़क गया। उसने स्थानीय पुलिस और SDM के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिस कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था।
राहुल पटेल ने अपने विधायक पिता की पावर का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। SDM और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए कार को मौके पर ही सीज कर दिया।
Dehradun
मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन, वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी, देखें लिस्ट

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में मार्च का महीना खत्म होते ही जंगलों की आग की टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पहाड़ों पर बारिश होने से आग की छिटपुट घटनाएं ही सामने आ रही हैं। लेकिन वन विभाग ने अभी से कमर कस ली है।
Table of Contents
मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू हो चुका है और मार्च की समाप्ति के साथ ही जंगलों की आग को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तापमान बढ़ोतरी की संभावनाओं के बीच वन विभाग ने बड़े अधिकारियों को वनाग्नि पर जिलों का नोडल नामित कर दिया है।

वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी
बता दें कि वन महकमे ने कुल 8 अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में लगने वाली आग की स्थिति पर नजर रखी जा सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी
| अधिकारी का नाम | पद | जिम्मेदारी (जिला) |
|---|---|---|
| विवेक पांडे | अपर प्रमुख वन संरक्षक | अल्मोड़ा |
| सुरेंद्र मेहरा | अपर प्रमुख वन संरक्षक | पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार |
| मीनाक्षी जोशी | अपर प्रमुख वन संरक्षक | पिथौरागढ़ |
| संजीव चतुर्वेदी | मुख्य वन संरक्षक | नैनीताल, उधम सिंह नगर |
| पी.के. पात्रो | मुख्य वन संरक्षक | टिहरी, देहरादून |
| राहुल | मुख्य वन संरक्षक | उत्तरकाशी |
| बीजू लाल | मुख्य वन संरक्षक | चंपावत, बागेश्वर |
| विनय भार्गव | वन संरक्षक | रुद्रप्रयाग, चमोली |
Cricket22 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Cricket4 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
big news22 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kedarnath21 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Jharkhand24 hours agoबेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल
Haridwar24 hours agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
Pauri4 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड पुलिस को मिला “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान, CM धामी ने इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि






































