Roorkee
कूड़ा डालने को लेकर विवाद, महिला पर एसिड अटैक !

मंगलौर: मंगलौर में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष ने दूध की डेरी में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील एसिड कैमिकल को एक महिला पर फेंक दिया। एसिड के छीटें लगने से महिला के पैर झुलस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने उसे सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना कैमिकल एसिड के छीटों से जुड़ी है, जो दूध की डेरी में इस्तमाल होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Mangaluru, #AcidAttack, #ChemicalAttack, #PoliceInvestigation, #WomenInjured
Roorkee
Good News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह

Roorkee News : उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम सामने आते ही कुछ ऐसे बच्चों की खबरें सामने आ रहीं हैं जो दूसरे बच्चों के लिए प्रेरण बन रही हैं। रूड़की के लविश ने प्रदेश के टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। जबकि उसके पिता एक मजदूर हैं। लविश की कामयाबी के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Table of Contents
रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों के साथ जहां हजारों घरों में खुशियां बिखरीं हुईं हैं। तो वहीं रुड़की से आई एक कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया। सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखने वाले एक छात्र ने अपनी मेहनत से प्रदेश में टॉप-5 में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया।
रुड़की के सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र लविश लामियान ने 500 में से 484 अंक हासिल करते हुए 96.8 प्रतिशत के साथ पूरे उत्तराखंड में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
पिता करते हैं मजदूरी लेकिन बेटे की पढ़ाई में नहीं होने दी कोई कमी
ये उपलब्धि इसलिए और भी खास हो जाती है क्योंकि लविश के पिता मजदूरी करते हैं। लेकिन उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। संघर्ष और मेहनत की इस कहानी में लविश की लगन साफ झलकती है।

दिन-रात की पढ़ाई, परिवार का त्याग और गुरुओं का मार्गदर्शन—इन्हीं के दम पर लविश ने ये मुकाम हासिल किया। उसकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे रुड़की शहर का नाम रोशन कर दिया है।
परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
लविश की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है, तो वहीं स्कूल में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय प्रबंधन ने लविश की इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताया। विद्यालय प्रबंधक दीपक वर्मा ने कहा कि लविश शुरू से ही होनहार छात्र रहा है और उसकी मेहनत रंग लाई है।
लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बने लविश
वहीं, लविश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि उनका सपना आगे भी पढ़ाई कर देश के लिए कुछ बड़ा करने का है। लविश की ये सफलता उन तमाम छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को सच करने का हौसला रखते हैं।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Roorkee
रूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Roorkee News : रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक घर में बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिस से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
रूड़की के पाड़ली गुर्जर गांव में शनिवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावर किस तरह गांव में दाखिल होते हैं और बिना किसी डर के घर के बाहर रुककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
गनीमत की बात ये रही कि इस फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घटना ने ग्रामीणों के मन में दहशत जरूर भर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्तों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—आखिर कानून का डर खत्म क्यों होता जा रहा है, जो बदमाश सरेआम गोलियां बरसाने से भी नहीं हिचक रहे?
Cricket19 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket19 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news21 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
big news17 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
big news18 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
Dehradun21 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
Pithoragarh15 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi13 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध










































