Dehradun
वृद्ध महिला की शिकायत का डीएम सविन बंसल ने लिया त्वरित एक्शन, अवैध गैस गोदाम सीज !

देहरादून: जिला प्रशासन की टीम ने आज तड़के रायपुर क्षेत्र में एक अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। यह गैस गोदाम लीज समाप्त होने के बावजूद वर्षों से संचालित हो रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी और उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही के बाद एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को न्याय मिला। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी भूमि पर अवैध रूप से गैस गोदाम संचालित किया जा रहा है और भूमि पर कब्जा किया जा रहा है।
महिला ने जिलाधिकारी से यह शिकायत की थी कि उनके पति ने 1988 में 10 साल की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने के लिए भूमि दी थी, लेकिन लीज की अवधि समाप्त होने के बाद भी गैस गोदाम का संचालन जारी था और किराया देना बंद कर दिया गया था। इसके अलावा, भूमि के अभिलेखों में हेरफेर कर कब्जा कर लिया गया था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अवैध गैस गोदाम का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से यह सवाल किया कि इतने समय से वे इस मामले पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे थे और क्यों सख्त कदम नहीं उठाए गए।
Dehradun
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त, अपराधियों के खिलाफ चलाया जाएगा “ऑपरेशन प्रहार”

Dehradun News : उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी का सख्त रूख देखने को मिला है। पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें डीजीपी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त
देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीएम धामी के निर्देश पर चलाया जाएगा “ऑपरेशन प्रहार”
प्रदेश में सीएम धामी के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जाएगा। डीजीपी ने क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियर्स पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में क्षेत्राधिकारी पुलिसबल की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाने को कहा हगया है।
RUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम: प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त, अपराधियों के खिलाफ चलाया जाएगा “ऑपरेशन प्रहार”बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
आईजी एसटीएफ और एसएसपी एसटीएफ को देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सत्यापन अभियान के अंतर्गत पीजी और किरायेदारों का सघन सत्यापन कराने के साथ ही होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
big news
राहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना

Dehradun News : सोमवार को जोहड़ी में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है। इस मामले को लेकर उन्होंने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी ने जताई चिंता
सोमवार को देहरादून के जोहड़ी इलाके में हुए फायरिंग मामले में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा।

उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पूरी तरह धवस्त
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि ‘ देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं।

आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।”
Dehradun
चारधाम यात्रा रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम, प्रवेश बिंदुओं पर होगी स्क्रीनिंग

Char Dham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों तथा ट्रांजिट कैंपों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चारधाम यात्रा रूट पर लगभग 1350 डॉक्टरों Qj पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती हेतु विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। ये टीमें विभिन्न पड़ावों, कैंपों और प्रमुख स्थलों पर 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सभी चिकित्सा कर्मियों को संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के अधीन रखा गया है।
यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर होगी स्क्रीनिंग
यात्रा के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग एवं मेडिकल चेकअप की सख्त व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी भी प्रदर्शित की जाएगी। ताकि श्रद्धालु यात्रा के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रह सकें।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी की जाएगी तैनाती
महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड, डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
मेडिकल कॉलेजों में दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों को जनपद स्तर व राजधानी स्थित मेडिकल कॉलेजों में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण के दौरान सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक थकान, रक्तचाप असंतुलन और हृदय संबंधी समस्याओं के त्वरित उपचार की विशेष जानकारी दी जा रही है। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास भी कराया जा रहा है।
Udham Singh Nagar24 hours agoउत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल
big news22 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Rishikesh19 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी
Udham Singh Nagar23 hours agoखटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
big news20 hours agoराहत की खबर : बिजली बिल पर बड़ा फैसला, उत्तराखंड में नहीं बढ़ेंगें बिजली के दाम
Dehradun18 hours agoचारधाम यात्रा रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम, प्रवेश बिंदुओं पर होगी स्क्रीनिंग
Rudraprayag1 hour agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
big news18 hours agoराहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना












































