Udham Singh Nagar
भीषण गर्मी और लू के कहर से डिहाइड्रेशन और दस्त के बढ़े मामले, एलडी भट्ट अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ |,

काशीपुर (उत्तराखंड): प्रदेशभर में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के चलते लोग डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सरकारी व निजी अस्पतालों में इस समय डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रो से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।इसी सिलसिले में जब हमारी टीम ने काशीपुर स्थित एलडी भट्ट उपजिला राजकीय चिकित्सालय का दौरा किया तो वहां नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राजीव चौहान गांधी ने जानकारी दी कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लू और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे मरीजों की हालत गंभीर हो सकती है।

डॉ. चौहान ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं व एंटी-रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध हैं और सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाए। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल भर्ती करने के आदेश भी दिए गए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को तेज धूप में बाहर न निकलने दें, सिर पर कपड़ा रखें, हल्के व सूती कपड़े पहनाएं और साफ पानी का अधिक से अधिक सेवन कराएं।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मौजूदा मौसम में सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है और आमजन को गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने चाहिए।
big news
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Udham Singh Nagar : उत्तराखंड में एक बार फिर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेजी से उठने लगी है। इसे लेकर आज उधम सिंह नगर में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
रानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
उधम सिंह नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतर (OPS Protest) आए। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
NMOPS के बैनर तले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उधम सिंह नगर में आज बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के लोग एकत्र हुए, जहां पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आया।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन (OPS Protest) करते हुए सरकार के सामने अपनी मांगों को दोहराया और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की अपील की।
एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर दिया खास संदेश
इस दौरान एक अलग पहल भी देखने को मिली, जहां एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। सितारगंज से रुद्रपुर तक मोहित तिवारी ने साइकिल यात्रा कर लोगों और प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचने का प्रयास किया।
big news
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Lalkuan News : लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत आने वाले टांडा वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Table of Contents
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत
लालकुआं क्षेत्र के आसपास में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीते दिनों भालू के हमले में मारे गये व्यक्ति के बाद आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चौकीदारी का काम करता था मृतक, एक की नहीं हो पाई पहचान
मृतकों में एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जो लोगों के खेतों में चोकीदारी का कार्य करता था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news
सितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत

Sitarganj Accident : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ने ओवरटेक के दौरान सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो बहनों की मौत हो गई।
Table of Contents
सितारगंज में ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर
सितारगंज में रफ्तार के कारण भीषण हादसा सामने आया। एक कार ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो सगी बहनें हिना और निशा की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
दर्दनाक हादसे में नया गांव निवासी दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिना और निशा अपने भाई की शादी की निकाह के लिए शॉपिंग करने बाजार गई थी। शॉपिंग के बाद वो वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
हादसे में एक ही घर की दो बेटियों की मौत से पूरे गांव में मासम पसर गया है। जिस घर में कुछ ही दिनों में शहनाई बजनी थी वहीं इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
uttarakhand weather22 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news21 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
Dehradun20 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
Uttarakhand18 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
Roorkee17 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
big news15 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन






































