Bageshwar
बागेश्वर में भारी बारिश के चलते चार जुलाई को अवकाश किया घोषित, आदेश जारी।

Bageshwar
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। मामले में पिता और बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती
बागेश्वर में अचानक घर से एक 20 साल की लड़की लापता हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती 21 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
परिजनों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। घर से बहन के जेवर भी गायब हैं। पुलिस के अनुसार, लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और युवती की तलाश की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस युवती के साथ ले जाए गए बताए जा रहे आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Bageshwar
बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र के भेंटा गांव में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार शाम घर में अकेली रह रहीं 72 वर्षीय तारा देवी के घर में दो नकाबपोश बदमाश घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उनके साथ मारपीट की और सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे तारा देवी के घर से आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले पूरन राम, हरीश राम और सोहन राम मौके पर पहुंचे। घर के अंदर महिला बंधी हुई हालत में मिलीं। पड़ोसियों ने उन्हें बंधनमुक्त कराया और घटना की सूचना परिजनों, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी को दी।
नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
ग्राम प्रहरी बसंत बल्लभ जोशी के अनुसार, शनिवार रात खातीगांव चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस रात करीब 12 बजे गांव पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना रुद्रपुर में नौकरी कर रहे तारा देवी के छोटे बेटे नीरज जोशी को भी दी गई, जो रविवार सुबह गांव पहुंचे और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। उनका बड़ा बेटा ललित मोहन जोशी गांव में ही रहता है।

सवा दो तोला सोने के आभूषण और नकदी हुई चोरी
तारा देवी के मुताबिक, बदमाश घर से करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरी हुए आभूषणों में करीब डेढ़ तोले का मंगलसूत्र और 12 आने वजन के सोने के झुमके शामिल हैं।
पहाड़ी गांव में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Bageshwar
बागेश्वर में 16 दिन से लापता अधिवक्ता का मिला शव, रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिछले 16 दिनों से लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व नगरपालिका सभासद धीरेंद्र सिंह परिहार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को नगर से बाहर थुणाई के पास गोमती नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है।
Table of Contents
बागेश्वर में 16 दिन से लापता अधिवक्ता का मिला शव
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय धीरेंद्र परिहार 17 अक्टूबर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद उनकी मां नंदी परिहार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी।
CCTV फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं मिला सुराग
पुलिस ने उनकी तलाश के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई स्तरों पर खोजबीन की। इसी दौरान नुमाइशखेत क्षेत्र में कुछ सीसीटीवी कैमरों के तार काटने और कैमरों को नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई थी। इससे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे थे।

सोमवार को सड़क पर उतरे थे परिजन और स्थानीय लोग
धीरेंद्र परिहार का कोई पता नहीं चलने पर सोमवार को परिजनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। विधायक पार्वती दास भी आंदोलन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द तलाश पूरी करने और मामले का खुलासा करने की मांग की थी।
गोमती नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को थुणाई के समीप नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया। फिलहाल धीरेंद्र परिहार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने पूरे बागेश्वर में शोक और कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं।
Almora22 hours agoमोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
big news20 hours agoरिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत
Dehradun56 minutes agoदेहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत














































