Pauri
पौड़ी: भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ने एक दिन का अवकाश किया घोषित, आदेश जारी।

big news
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

CM Yogi Pauri visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरूवार को वो पौड़ी जिले के यमकेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं कड़ी रहीं।
राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे सीएम योगी
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। धार्मिक आयोजनों के तहत शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
big news
Pauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल

Pauri News : मां चंद्रबदनी मंदिर दर्शन कर वापस लौटच रहा था परिवार, रास्ते में खाई में गिरी कार
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में मां चंद्रबदनी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। दर्शन कर लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे एक कार सवार की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में कार हादसे का शिकार
पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक कार हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी केे अनुसार पौड़ी जिले के कफलना गांव का एक परिवार टिहरी में स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर गया हुआ था। मां के दर्शन कर वापस लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में एक शख्स की मौत, 5 घायल
बताया जा रहा है कि चंद्रबदनी मंदिर से लौटते वक्त सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मण सिंह रावत की इलाज चे दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
big news
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…

Pauri News : पौड़ी में कहर बरपाते गुलदार, दो गुलदारों ने महिला को बनाया शिकार
Pauri News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां बीते दो दिनों में गुलदरा ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। जहां बुधवार को जहां भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बनाया तो वहीं गुरूवार को पौड़ी में गुलदार ने महिला का शिकार किया।
Table of Contents
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला
पौड़ी में गुरूवार को गुलदार के हमले में एक और महिला सीता देवी की मौत हो गई। महिला पर गुलदार ने उस वक्त हमला किया जब वो घर से कुछ ही दूरी पर घास काटने के लिए अपने खेतों में गईं थी। अब सामने आ रहा है कि महिला को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था।
महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए दोनों गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक सीता देवी को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था। चश्मदीद एक स्थानीय महिला ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि सीता देवी पर गुलदार ने हमला किया।

तो वो दौड़ कर उस स्थान की ओर गया। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक नहीं दो गुलदार शव को खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग गए।
गुलदार के हमले से मौत का तीसरा मामला
बता दें कि इस इलाके में गुलदार के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है। इडवालस्यूं क्षेत्र में ही नहीं इस से पहले गजल्ड़ और बाड़ा गांव में भी लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग गुलदार को जल्द से जल्द मारने की मांग कर रहे हैं।
Haridwar7 hours agoबड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Nainital10 hours agoकैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा
Pithoragarh9 hours agoसीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक
Cricket8 hours agoCSK vs LSG Dream11 Team IPL 2026 Match 53: चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, यहाँ देखें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट..
Cricket6 hours agoRCB vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 54: आज की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
big news6 hours agoबड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ
big news2 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Blog5 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…













































