Dehradun
उत्तराखंड में मदरसों की मैपिंग न होने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने समन जारी कर देहरादून समेत पांच जिलों के जिलाधिकारियों को किया तलब।

देहरादून – उत्तराखंड में मदरसों की मैपिंग न होने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने समन जारी कर देहरादून समेत पांच जिलों के जिलाधिकारियों को तलब किया था। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के मुताबिक संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के प्रतिनिधि आयोग में पेश हुए। 10 जून को अन्य जिलों के जिला अधिकारियों को भी आयोग में पेश होना है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पिछले महीने देहरादून के कुछ मदरसों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश से बच्चों को यहां लाकर मदरसों में पढ़ाया जा रहा है। आयोग ने निरीक्षण के बाद विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी।
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने आयोग को बताया कि बार-बार पत्राचार के बाद भी जिलाधिकारी मदरसों की मैपिंग की प्रक्रिया संबंधी कार्रवाई नहीं कर रहे। इस पर आयोग ने उत्तराखंड के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को समन जारी करते हुए कुछ को 7 जून और अन्य को 10 जून को आयोग में तलब किया था।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी, चमोली, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारियों के प्रतिनिधि आयोग में पेश हुए। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर आयोग में पेश हुए इन अधिकारियों ने मदरसों से संबंधित अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपी है। 10 जून को अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को भी आयोग में पेश होना है। इन अधिकारियों के आयोग में पेश होने के बाद मदरसों के मसले पर आयोग की ओर से निर्णय लिया जाएगा।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों को समन जारी किया हुआ है। सीपीआरसी अधिनियम 2005 की धारा 14(1) के तहत जारी समन में कहा गया है कि गैर मुस्लिम बच्चों को दाखिला देने वाले सभी सरकारी वित्तपोषित मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच की जाए। जांच में ऐसे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का भौतिक सत्यापन भी होना चाहिए। जांच के बाद ऐसे सभी बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालयों में दाखिला दिलाएं। आयोग का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली।
big news
देहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल

Dehradun Accident : देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
देहरादून में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो गई।
जिस कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने और महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन और रोडवेज बस में आग लग लगई गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी पर मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
घायलों व मृतकों की सूची
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
Uttarakhand
Dehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक

त्यूनी में वन विभाग कॉलोनी के मकान में लगी आग, ढाई घंटे बाद पाया काबू
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के त्यूनी क्षेत्र में वन विभाग की कॉलोनी स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे लकड़ी के मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, त्यूनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मुख्य बिंदु
तेजी से फैली आग, बाहर निकले लोग
जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार को करीब पौने 12 बजे हुई। जौनसार-बावर क्षेत्र के त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में बने एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं मकान में रह रहे लोग भी आग की लपटें देखते ही तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं।
पढ़ें ये भी_ थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, त्यूनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को सुरक्षित रखा जा सके। लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति मुश्किल हो गई। लेकिन लगातार प्रयासों के बाद करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

पढ़ें ये भी_ उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में गौशाला में लगी आग, 6 मवेशियों की झुलसकर मौत
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
त्यूनी थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी, उस वक्त मकान में रहने वाले सभी लोग बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Uttarakhand
Dehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल

महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान
Dehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “नारी तू नारायणी, कहानी उनकी प्रेरणा सबकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्य बिंदु
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और परिश्रम से समाज को नई दिशा दी है। वरिष्ठ महिलाओं का यह सम्मान उनके संघर्ष, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को नमन करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और मातृशक्ति के सहयोग से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

CM धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया महिलाओं को सम्मानित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, लेकिन उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से थकने या कार्य से विरत होने के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए सच्चे अर्थों में प्रेरणा और सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं।

महिला दिवस इस बार नयी थीम के आधार पर मनाया गया
मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं से संवाद का अवसर भी मिला। उनके संघर्ष, जीवटता और आत्मविश्वास से भरी जीवन कहानियों से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की मातृशक्ति ने बिना किसी दिखावे के जमीनी स्तर पर स्वयं का और अन्य महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण किया है।

big news3 hours agoUttarakhand Budget 2026 LIVE : उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू, कुछ ही देर में सीएम धामी पेश करेंगे बजट
Uttarakhand24 hours agoDehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल
Uttarakhand23 hours agoDehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक
Breakingnews5 hours agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
big news4 hours agoदेहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल
Chamoli5 hours agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Chamoli2 hours agoभराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और विधायक





































