Tehri Garhwal
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत

Tehri Accident : टिहरी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा
भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। दुर्भाग्यवश नीचे झोपड़ी में रह रही एक महिला उनकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Tehri Garhwal
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर

Tehri News : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाक विभाग ने राखियों को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूर रह रहे भाइयों तक बहनों की राखियां समय पर पहुंच सकें, इसके लिए टिहरी मंडल के सभी डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता के आधार पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी
टिहरी मंडल के डाकघर अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने सभी डाकघरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राखियों की डाक समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मंडल के 353 शाखा डाकघरों और 42 प्रधान डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता दी जा रही है।
26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खुले रहेंगे, ताकि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाई जा सकें। इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से राखी भेजने वाली बहनों को डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।

समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजने की अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजें, जिससे त्योहार के दिन बहन का प्यार भाई की कलाई तक पहुंच सके। राखी भेजने वाली कमला चमोली ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार है। उन्होंने सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।
Tehri Garhwal
ग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर

Tehri News : विकासखंड थौलधार के ग्राम भैंसकोटी की सात महिलाओं ने ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से बेकरी उद्यम शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। राजेश्वरी सकलानी, गीता भट्ट, आशा देवी, रजनी, अनीता, विशिला देवी और शकुन्तला देवी ने जनवरी 2026 से बेकरी व्यवसाय शुरू किया, जिससे उन्हें हर माह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है।
Table of Contents
ग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी
महिलाएं दिव्य ग्राम संगठन से जुड़ी हैं। संगठन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित इस उद्यम को ग्रामोत्थान परियोजना से 6 लाख रुपये की सहायता मिली। इसके अलावा 3 लाख रुपये बैंक ऋण और 1 लाख रुपये महिलाओं के अंशदान से कुल 10 लाख रुपये की लागत से बेकरी स्थापित की गई।
बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर
बेकरी में मंडुवा बिस्किट, आटा बिस्किट, मशरूम बिस्किट, फैन, बन, ब्रेड और केक जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनकी बिक्री थौलधार, कमांद, कांडीखाल और टिहरी के बाजारों में की जा रही है। महिलाओं के अनुसार व्यवसाय से करीब 30 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ हो रहा है।

योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना
प्रभारी परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ज्योति ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय संसाधनों के आधार पर स्वरोजगार से जोड़ना है। भैंसकोटी की महिलाओं की सफलता इसका बेहतर उदाहरण है।
अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने की तैयारी
महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन और ग्रामोत्थान परियोजना की टीम का आभार जताते हुए कहा कि सरकारी सहयोग से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है। अब वे अपने कारोबार को और विस्तार देने और अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने की तैयारी कर रही हैं।
Tehri Garhwal
टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जनाक्रोश रैली, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग

Tehri News : नई टिहरी में प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी से गजा क्षेत्र के पिफल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं से उबाल के चलते शुक्रवार को टिहरी मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया।
Table of Contents
टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जनाक्रोश रैली
टिहरी क्षेत्र के तमाम संगठन, नागरिक मंच, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा, बेरोजगार, व्यापार मंडल और स्थानीय लोग भारी तादाद में सड़कों पर उतरे और जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर वृहत जनाक्रोश रैली निकाली।
क्षेत्रीय लोगों ने जनाक्रोश रैली निकालते हुए मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग की। कहा कि किसी भी हाल में मेडिकल कॉलेज को बाहर नहीं ले जाने देंगे, मेडिकल कॉलेज अन्यत्र ले जाने पर भारी रोष लोगों में दिखा और जनाक्रोश रैली के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी व बीपूरम के बाजार समर्थन में पूरी तरह से बंद रहे।

हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया तो क्षेत्र के लोगों को मजबूरन उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। वही समिति के सयोजक राकेश भूषण गोदियाल में कहा कि वर्ष 2022-23 में नई टिहरी के इणियां क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी और शासन के निर्देशों के तहत टीएचडीसी ने प्रारंभिक निर्माण संबंधी कार्रवाई भी शुरू कर दी थी।
कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने से जनता में भारी आक्रोश
वक्ताओं ने कहा कि दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। नगर पालिका परिषद प्रीति पोखरियाल ने कहा की ये न तो किसी व्यक्ति का मुद्दा है और न ही किसी राजनीतिक दल का। यह पूरी तरह जनहित का मुद्दा है। इस जनहित की लड़ाई में सभी लोगों को आगे आना होगा। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे शहर और जिले के हित की लड़ाई है।
Breakingnews21 hours agoADS vs HYD My11 Circle Prediction Match 23 2026 : Top End T20 Series
Champawat23 hours agoनेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में
Chamoli22 hours agoबद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, एहतियातन रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा
Chamoli14 hours agoफूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड, अब तक पहुंचे 22,745 सैलानी
Cricket14 hours agoNAM vs SA Dream11 Prediction 1st T20I: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket13 hours agoADF vs ECR Dream11 Prediction Match 4 ETPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Festival16 hours agoRakhi shubh muhurat : 28 अगस्त को इन समयों में न बांधें राखी, जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
Udham Singh Nagar20 hours agoराखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़







































