Amritsar
स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग, आरोपी नारायण सिंह चौड़ा गिरफ्तार…..

अमृतसर: पंजाब के स्वर्ण मंदिर परिसर में 2 दिसंबर को हुई एक फायरिंग घटना में Sukhbir Singh Badal बाल-बाल बच गए। शिरोमणि अकाली दल के पार्टी प्रमुख Sukhbir Singh Badal श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा घोषित धार्मिक दंड के तहत स्वर्ण मंदिर परिसर में सेवा कर रहे थे, तभी नारायण सिंह चौड़ा नामक आरोपी ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से आरोपी को समय रहते काबू कर लिया गया और सुखबीर सिंह बादल को कोई चोट नहीं आई।

इस घटना को लेकर एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि स्वर्ण मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी पहले हीSukhbir Singh Badal को कवर कर चुके थे। एडीसीपी ने कहा, “नारायण सिंह चौड़ा कल भी गुरुघर मत्था टेकने आया था। इसके बाद उसने बाहर आकर फायरिंग की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों के बीच वह सीधे निशाना नहीं लगा सका। किसी को गोली नहीं लगी।”
श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद Sukhbir Singh Badal ने स्वर्ण मंदिर परिसर में धार्मिक दंड के रूप में सेवा की थी। सुखबीर सिंह बादल सुबह 9 बजे से 12 बजे तक स्वर्ण मंदिर परिसर में रहे, जहां उन्होंने सेवादार के कपड़े पहनकर पहरेदारी की और फिर एक घंटे तक कीर्तन किया। बाद में उन्होंने जूठे बर्तन साफ किए। उनके साथ पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी यही सेवा की। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी स्वर्ण मंदिर परिसर में सफाई कार्य किया। हालांकि, Sukhbir Singh Badal को टॉयलेट साफ करने की सजा दी गई थी, लेकिन उनके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें इससे छूट मिल गई।
#SukhbirSinghBadal #AmritsarFiring #GoldenTemple #AkalTakht #PunjabNews #SikhCommunity #NarayanSinghChowra #SikhReligiousPunishment #PunjabPolitics #BreakingNews
Cricket18 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National19 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
big news11 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
Dehradun17 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news16 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
uttarakhand weather17 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news13 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन
big news15 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल







































