Dehradun
उत्तराखंड में मोटापे के खिलाफ ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान की शुरुआत , मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश….
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार ने अब मोटापे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान की शुरुआत सरकारी विभागों से करने का ऐलान किया। इस अभियान की निगरानी और समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर इस अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें और मोटापे जैसी समस्याओं से बच सकें।
फिट उत्तराखंड अभियान का विस्तार
इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की भी योजना बनाई गई है ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सके।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने मोटापा कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए, खासतौर पर तेल के सेवन को नियंत्रित करना चाहिए। ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से इस संदेश को प्रदेशभर में प्रसारित किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य और प्रचार-प्रसार
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान का संदेश प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। इसके लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, जिससे आम लोग अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अभियान के माध्यम से राज्य में एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की उम्मीद की जा रही है।
Dehradun
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…

Dehradun News : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और मुश्किल समय में सरकार की ओर से मिले सहयोग व संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।
Table of Contents
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी
मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में उत्तराखंड सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ने पर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे
सीएम धामी ने कहा कि संकट के समय सरकार की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि अपने नागरिकों का हौसला बढ़ाना और उन्हें उचित सहायता दिलाना भी उसका दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में संबंधित पक्षों के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाए।

सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी सरकार
इसके साथ ही केशव नेगी को नियमानुसार हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
Dehradun
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Dehradun News : देहरादून के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक धनियाडी बड़ासी ग्रांट निवासी अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गली के पास खड़े एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
इलाज के दौरान महिला की मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने घायल अंजली को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं मृतका
अंजली के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने बताया कि उनकी बहन धनियाडी में रहती थीं और एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर उनका रेस्टोरेंट है। शाम को वो घर से दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं, तभी रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल
हाथी के हमले में अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।
big news
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Dehradun News : खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता के मानकों से किसी भी तरह का समझौता रोकने के लिए उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े होटल प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित प्रमुख फाइव स्टार होटलों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
Table of Contents
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान टीमों ने बड़े होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने होटल के किचन, स्टोर रूम और खाद्य सामग्री के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
छापे से फाइव स्टार होटलों के किचन में मचा हड़कंप
जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेज्ड फूड की स्थिति, साफ-सफाई और खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के इंतजामों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

दो होटलों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने दो अलग-अलग बड़े होटलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए। एक होटल से मसाले का नमूना, जबकि दूसरे होटल से तैयार दाल का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एनालॉग पनीर पर भी विभाग की नजर
अभियान के दौरान विभाग ने विशेष रूप से एनालॉग पनीर और अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी जांच की। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, लेबलिंग, स्रोत या निर्धारित मानकों में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने कारोबारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट
Haldwani13 hours agoघी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
Uttarakhand8 hours agoहरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने सहयोगियों को किया सम्मानित
Haridwar7 hours agoकांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी
Uttarakhand10 hours agoपहाड़ों का मानसून मैदानों की ओर शिफ्ट? उत्तराखंड में बारिश का बदला पैटर्न, वैज्ञानिक भी हैरान
Pauri10 hours agoचौबट्टाखाल में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dehradun5 hours agoसीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…
Cricket4 hours agoLKK vs NRK Dream11 Prediction Match 16 TPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips




































