Haridwar
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की बिगड़ी तबीयत , देहरादून किया गया रेफर….

हरिद्वार : खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उमेश कुमार कैंप ऑफिस में फायरिंग की घटना, फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत और रोशनाबाद जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, जिसके कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी गई है। अब प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून रेफर किया गया है और वे कल सुबह दून शिफ्ट होंगे।
शनिवार देर रात पेट में तेज दर्द और खूनी दस्त की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी और ब्लड रिपोर्ट की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि उन्हें कोलाइटिस और गैस्ट्रोएन्टराइटिस की समस्या है, जिसे आमतौर पर स्टोमक फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, मल में खून आने की वजह से चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त की और उन्हें उच्च स्तरीय जांच के लिए रेफर करने का निर्णय लिया।

अस्पताल के पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज की देखरेख में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनीष, ईएमएस डॉक्टर स्वाति वर्मा और डॉ. पंकज ने उनके इलाज की जिम्मेदारी ली। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन कुछ जटिलताओं को देखते हुए उन्नत इलाज के लिए उन्हें रेफर करने की सलाह दी गई। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उनके सेकंड ग्रेड फैटी लीवर की समस्या भी सामने आई, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गैस्ट्रोएन्टराइटिस के साथ फैटी लीवर की मौजूदगी उनके स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकती है, इसलिए उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखना जरूरी है।
पूर्व विधायक चैंपियन को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर अब उन्हें देहरादून रेफर किया जा रहा है, जहां उनकी विस्तृत जांच और आवश्यक उपचार किया जाएगा।
Haridwar
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत, गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए

Haridwar News : हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। महाशिवरात्रि से पहले दूसरे जिलों से कांवड़िए भी हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए हैं। पड़ोसी राज्यों से भी कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत
आज से हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा का आगाज हो गया है। दूर-दूर से कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। हालांकि शुरुआत में कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ हरिद्वार में नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि 10 फरवरी से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे।

गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए
हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए कांवड़िए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। शारदीय कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। कांवड़ रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वहीं सभी दिशाओं से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है।
शारदीय कांवड़ यात्रा में बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा जिलों से सबसे ज्यादा कांवड़ आती है। लिहाजा हरिद्वार-नजीबाबाद निर्माणाधीन हाईवे पर कावड़ियों को दिक्कत ना हो इसके लिए भी एनएचएआई के साथ जिला प्रशासन समन्वय बना रहा है।
Haridwar
हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Haridwar News : हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। जिस से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर इलाके एक स्क्रैप गोदाम में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। स्क्रैप के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।
घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 2 बजकर 17 मिनट पर फायर स्टेशन मायापुर को दादूपुर गोविंदपुर, हरिद्वार स्थित एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जनपद की 7 फायर यूनिटें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

फायर टीम के पहुंचने तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच रही थीं। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस और कड़ी मेहनत के के कारण आग बुझ सकी। घंटों की मशक्कत के बाद आग को पर काबू पाया गया और आस-पास स्थित घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Haridwar
हरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील

Haridwar News : हरिद्वार को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए बीते दो महीनों से लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सात फरवरी को पूरे जिले में एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Table of Contents
हरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 फरवरी को हरिद्वार में पूरे जिले में एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने ने जिला पंचायत राज अधिकारी और डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलेभर के लिए रवाना किया।
प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
शहरी क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से इसमनें सहयोग की अपील की है। बता दें ये वाहन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अभियान में भागीदारी के लिए जागरूक करेंगे।

हरिद्वार को स्वच्छता में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाना है लक्ष्य
मेगा सफाई अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की अगुवाई में व्यापक सफाई कराई जाएगी। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, गलियों, नालियों, पंचायत भवनों और धार्मिक स्थलों की विशेष सफाई होगी।
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि हरिद्वार को स्वच्छता में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाना लक्ष्य है। जिसमें जनसहयोग बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सात फरवरी को सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
Cricket8 hours agoSL vs Ireland dream11 prediction: 2026 T20 World Cup के 6वें मैच की सबसे दमदार फैंटेसी गाइड…
big news8 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
Haridwar9 hours agoहरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत, गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए
Dehradun5 hours agoANKITA BHANDARI CASE: महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भर से पहुंचे लोग
Dehradun8 hours agoDEHRADUN: विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
almora10 hours agoकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अधिकारियों को चेतावनी, विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी
Udham Singh Nagar7 hours agoCM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…
Champawat9 hours agoChampawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल



































