Haridwar
हंगामे की भेंट चढ़ी हरिद्वार नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक !

हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक सोमवार को सीसीआर में हुई, जिसमें हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बना। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने की, और बैठक में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम चुनाव में वार्डों में वोट काटने के आरोप लगाए और इस मामले में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर से जवाब मांगा। इस पर भाजपा पार्षद लामबंद होकर इसका विरोध करने लगे। दोनों पक्षों के बीच आरोपों-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और हंगामा बढ़ता गया।
हंगामे के बीच, भाजपा की महापौर और अन्य भाजपा पार्षदों ने सर्वसम्मति से एजेंडा में शामिल सभी बिंदुओं को पास कर दिया और सदन से बाहर निकल गए। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने इसे लेकर सभागार के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसके अलावा, बोर्ड बैठक में नगर निगम के सचिव और अन्य अधिकारियों से अनधिकृत व्यक्तियों के मेयर के बराबर बैठने पर भी सवाल उठाए गए। निर्दलीय पार्षद एहसान अंसारी ने इस पर आपत्ति जताई, जिस पर पार्षद पति कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि वह विधायक आदेश चौहान के प्रतिनिधि के तौर पर आए थे। इस पर विवाद बढ़ गया, लेकिन नगर आयुक्त से इस मामले में कोई जवाब नहीं मिला, जिससे बैठक में और भी हंगामा हुआ।
#HaridwarMunicipalCorporation, #BoardMeeting, #CongressCouncillors, #BJPOpposition, #VoteManipulation
Haridwar
हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा
हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, गिरोह शादी की तलाश कर रहे युवकों को अपने जाल में फंसाता था। शादी तय होने के बाद आरोपी योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिला देते थे। इसके बाद उसके बेहोश होने पर घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
Haridwar
हरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के मेला अस्पताल परिसर स्थित जिला अस्पताल में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोग बचने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में जा घुसे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग भी अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया।
Table of Contents
हरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा
हरिद्वार में देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लगे शीशों पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान कुछ लोग हाथों में ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लिए हुए भी नजर आए। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
आधी रात अस्पताल पहुंचा था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के कई लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए और वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए कुछ लोग इमरजेंसी के अंदर चले गए और लोहे का गेट बंद कर लिया गया।
धारदार हथियार लहराते दिखा शख्स
घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग इमरजेंसी के बाहर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान हेलमेट पहने एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे का हथियार लेकर गेट के पास पहुंचता नजर आ रहा है।

वीडियो में वह व्यक्ति हथियार लहराने के साथ गेट खोलने का प्रयास करता भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशिकांत के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल की ओर आने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर और लोहे के धारदार हथियार नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भीड़ ने इमरजेंसी के शीशों पर ईंट-पत्थर मारे और अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने तत्काल गेट बंद कर दिया, जिसके चलते हमलावर इमरजेंसी के अंदर नहीं पहुंच सके। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा बनी रही।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Breakingnews10 hours agoउत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Dehradun9 hours agoदेहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Breakingnews4 hours agoबैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
Haridwar9 hours agoहरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
uttarakhand weather3 hours agoकल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद






































