Breakingnews
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह , कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई….

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, और वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भीड़ जुटी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस मुख्यालय (24 अकबर रोड) लाया गया, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक अंतिम यात्रा
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए निकला। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाए गए, “जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा” और “मनमोहन सिंह अमर रहें।” इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मुख्य वाहन में उनके साथ दिखे, और इस यात्रा में लोगों का समर्पण और श्रद्धा साफ नजर आई।

कांग्रेस मुख्यालय में भावुक श्रद्धांजलि
अंतिम यात्रा से पहले, मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया था, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनका परिवार भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद था। गुरशरण कौर ने अपने पति को पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, और उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
“मनमोहन आपका नाम रहेगा”
डॉ. मनमोहन सिंह की राजनीति में एक महान योगदान और सौम्यता की पहचान थी, और उन्हें हमेशा भारतीय राजनीति में एक सम्मानित नेता के रूप में याद किया जाएगा। आज उनकी विदाई के साथ भारतीय राजनीति में एक युग का समापन हुआ, लेकिन उनके कार्य और योगदान हमेशा लोगों की यादों में रहेंगे।
#DrManmohanSingh #FinalFarewell #RajkiyaSamman #CongressLeaders #IndiaPolitics #ManmohanSingh #RIPManmohanSingh #Tribute #CongressParty #NationsLoss #PoliticalIcon #SoniaGandhi #RahulGandhi #PriyankaGandhi #IndianPrimeMinister
Uttarakhand
हादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
देहरादून में दर्दनाक हादसा: कई वाहनों को टक्कर मारकर, घर में घुसी इनोवा
DEHRADUN ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. जहाँ पर एक इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मुख्य बिंदु
तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे एक इनोवा (UK07DF1795) के चालक गुनीत सिंह ने DL कट के पास तेज रफ्तार में पहले एक कार को टक्कर मारी. इसके बाद वो वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें_ खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित फिलिप्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
गेट को तोड़कर अन्दर कड़ी कार को मारी टक्कर
इसके बाद भी आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जहां खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें_ बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
कमला पैलेस के पास दर्दनाक हादसा
वहीँ बीती रात एक और मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया. जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सिटी कंट्रोल रूम (112) को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक (HR58E3383) को पकड़ लिया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें_ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री

Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री
Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है और नवनियुक्ति मंत्रियों ने शपथ ले ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्ति मंत्रियों को शपथ दिलाई।
बता दें कि राजपुर विधायक खजान दास, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में जगह मिली है।

लंबे समय से हो रही थी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं
बता दें कि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इतंजार विधायक कर रहे थे। कैबिनेट विस्तार ना होने के कारण विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा था। चार सालों के इंतजार के बाद ही सही लेकिन कैबिनेट के पांचों रिक्त पदों को भर दिया गया है।
2027 चुनावों से पहले इसे माना जा रहा मास्टर स्टोक
साल 2027 में होने वाले चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार को धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कैबिनेट के खाली पदों को भरने के साथ ही धामी सरकार ने विपक्ष के सवालों पर भी विराम लगा दिया है।
Breakingnews
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार रोक लग गई है और इसकी घोषणा हो गई है। लंबी चर्चाओं के बाद आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। आज ही खजानदास सहित पांच मंत्री शपथ लेंगे।
Table of Contents
आज होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
धामी मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। चैत्र नवरात्रों की शुभ मुहूर्त में आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि आज नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खजानदास सहित ये पांच मंत्री लेंगे शपथ
राजपुर के विधायक खजानदास समेत पांच नेताओं के लिए चैत्र नवरात्रि खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि आज रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल से भी दो अन्य मंत्री पद की थपथ लेंगे।

चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर लिया गया फैसला
धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड मुख्य रहा। इस रिकॉर्ड के बल पर ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके साथ ही धामी सरकार और संगठन ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया है।
Cricket20 hours agoNZ vs SA Dream11 Team 4th T20I 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Cricket24 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 2nd T20I 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल
Cricket20 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 4th T20I 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Uttarakhand23 hours agoNanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
Dehradun21 hours agoदेहरादून में फिर बड़ा हादसा, शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
big news18 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों में किसे मिल सकता है कौन सा विभाग ?, पढ़ें खास रिपोर्ट…
Job22 hours agoUPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट







































