Uttarakhand
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध, तीन जगह बंद, प्रदेश में 121 मार्ग पर आवाजाही थप।

उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बिशनपुर, नेताला, हेल्कुगाड़ व सुनगर के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है। बीआरओ की मशीनरी द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।
राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो।
पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 24 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। देहरादून जिले में दो राज्य मार्ग और 23 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। नैनीताल में चार, बागेश्वर में छह, चंपावत में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी में 12 और रुद्रप्रयाग जिले में सात ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं।
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
- हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
- कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
- Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
- रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Udham Singh Nagar
कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय में गुरुवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने नायब नाजिर ओम चौहान को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Table of Contents
कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर
बाजपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी स्थित सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था।
जब वो राजीनामा दाखिल कराने कोर्ट पहुंचा, तो वहां तैनात नायब नाजिर ने कोर्ट फीस का हवाला देते हुए 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की।
3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने योजना के तहत बाजपुर सिविल कोर्ट में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय नायब नाजिर ओम चौहान को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विजिलेंस टीम को देखकर मचा हंगामा
कार्रवाई के दौरान सादी वर्दी में पहुंची विजिलेंस टीम को देखकर न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई का विरोध जताया, जिसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हाईकोर्ट से प्राप्त अनुमति संबंधी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने विजिलेंस टीम के व्यवहार पर आपत्ति भी जताई, जिस पर टीम के अधिकारियों ने न्यायालय में जाकर खेद व्यक्त किया। फिलहाल विजिलेंस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
- टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…
- हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
- कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
- Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
- रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Breakingnews
Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

Earthquake in Uttarkashi : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के कारण धरती डोली है। उत्तरकाशी में गुरुवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
Table of Contents
उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में जैसे ही धरती कांपी।
लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के कारण एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटके कुछ ही सेकंड तक रहे और जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग गांव के जंगलों में स्थित था।

भूकंप की गहराई जमीन से करीब 7 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जबकि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। कम तीव्रता होने के कारण जिले के अन्य हिस्सों में इसका असर सीमित रहा।
लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। सभी संबंधित तहसीलों, पुलिस थानों और विभागों से संपर्क कर हालात की जानकारी जुटाई गई।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से जिले में कहीं भी जनहानि, भवनों को नुकसान या किसी अन्य प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Cricket23 hours agoZim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
Cricket7 hours agoLanka Premier League Schedule 2026: जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Cricket7 hours agoजेके बनाम जीएम ड्रीम11 भविष्यवाणी आज के लंका प्रीमियर लीग 2026 टी20 मैच की (17 जुलाई 2026)
Breakingnews22 hours agoदेहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun20 hours agoकल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
Udham Singh Nagar2 hours agoकोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!
Haridwar1 hour agoहरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
Breakingnews3 hours agoEarthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले





































