Politics
आपदाग्रस्त क्षेत्र केदारघाटी का गढ़वाल सांसद ने किया स्थलीय निरीक्षण,’राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दिए दिशा-निर्देश।

रुद्रप्रयाग – गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आज आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने सोनप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवाई निरीक्षण के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित लोगों एव रेस्क्यू कर लाए जा रहे यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी। केदारघाटी में विगत दिनों हुई अत्यधिक बारिश के कारण उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पड़ावों में फंसे हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोनप्रयाग में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि श्री केदारघाटी में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के बाद प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इस अतिवृष्टि से जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त तथा बंद हुए हैं। साथ ही कई लोग विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हुए हैं वहां पर प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं तथा फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को खाने और पीने का पानी निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की फंसे हुए लोगों को पूरी तरह सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

उन्होंने आश्वस्त होते हुए बताया कि सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल दिया जाएगा। किसी भी आवश्यकता के लिए धामी सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां के हालातों की निरंतर माॅनीटरिंग कर रहे हैं। बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्गों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए उनके द्वारा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है।

उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग एक हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं जिनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्हें खाने व पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को फंसे हुए लोगों का यथाशीघ्र रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गढ़वाल सांसद को राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि अतिवृष्टि के बाद से निरंतर स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर रेस्क्यू अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक यात्रा मार्ग में फंसे हुए लगभग 7500 से अधिक लोगों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। साथ ही फंसे हुए श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार भोजन, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को उनसे संबंधित व्यवस्थाएं सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फंसे हुए लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन्हें जल्द ही रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालने की कार्यवाही गतिमान है।
Breakingnews
वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान

Uttarakhand Politics : टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव के दौरान बुधवार को एक राजनीतिक विवाद चर्चा का विषय बन गया। मतदान के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मतदान केंद्र के भीतर जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
Table of Contents
मंत्री सुबोध उनियाल और UKD नेत्री की बहस का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर उठे सवाल
यूकेडी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कुछ समय तक मतदान केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री सुबोध उनियाल अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। नरेन्द्रनगर विधानसभा के वार्ड-1 की प्रत्याशी कु. कल्पना ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है।

कई बार सुबोध उनियाल के बयानों पर मचा घमासान
ऐसा नहीं है कि सुबोध उनियाल अपने बयानों के कारण चर्चा में हों इस से पहले भी मंत्री जी के कई बयान सनसनी मचा चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भी मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा था कि चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए थे। मंत्री जी कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर भड़क गए थे तब मंत्री जी ने विधायक को ये तक कह डाला था कि कुपोषित तो तेरी शकल दिख रही मुझे, कुछ तेरी पार्टी कुपोषित लगती है” विधयक से तू-तड़ाक से बात करने को लेकर भी मंत्री जी की थू-थू हुई थी।
चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं ?
मामला यहीं नहीं रूकता हाल ही में जब मंत्री जी से प्रदेश में सामने आ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुबोध उनियाल ने कहा महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने जाती हैं इसलिए वो गुलदार, बाघ आदि का शिकार बन जाती है।
इसके अलावा भी मंत्री उनियाल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक उच्च पद पर आसीन होने के बाद मंत्री जी का ऐसा आचरण क्या सही है, टिहरी में मंगलवार को जो भी हुआ उस पर चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं।
big news
हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !

Uttarakhand Politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गुरूवार को उत्तराखंड दौरा था। राहुल गांधी की अल्मोड़ा में विशाल जनसभा होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया और वो अल्मोड़ा नहीं पहुंचे। ऐसे में उन्होंने फोन से अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया और ना पहुंचने पर माफी भी मांगी।
Table of Contents
राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
राहुल गांधी के अल्मोड़ा में जनसभा में ना पहुंचने से कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और दोबारा आने का वादा भी किया लेकिन जैसे ही उनके ना पहुंचने की खबर मिली कई कार्यकर्ता जनसभा छोड़कर चले गए।
अब इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब उसी मौसम और उड़ान मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से क्यों नहीं उड़ पाया ?

जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे तो राहुल गांधी का क्यों नहीं ?
हरीश रावत पूछा है कि जिस वायु मार्ग से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर आए हैं, तो हमारा डबल इंजन हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका? कहीं न कहीं या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग से उड़ान भर पाए हैं और संचालित हुए हैं।
राहुल गांधी के अल्मोड़ा ना पहुंच पाने पर गर्म हुए चर्चाओं के बाजार
हरीश रावत ने कहा है कि पायलट और हेली सर्विसेज इन्हीं संस्थाओं के द्वारा संचालित होती हैं। ये गंभीर प्रश्न आम लोगों के दिमाग में उठ रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे उसी मार्ग पर तो राहुल गांधी को अनुमति ना मिलना कई सवाल खड़े करता है। इस पूरे वाक्ये के बाद सवाल तो कई उठ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये केवल खराब मौसम के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।
- काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद
- वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान
- PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
- IND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
- उत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
big news
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वह अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगे। इसके बाद उनका पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज अल्मोड़ा आएंगे राहुल गांधी
मिली जानकारी के दौरान राहुल गांधी ना केवल चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बल्कि संगठन की नब्ज भी टटोलेंगे। आज अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वो अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात करने के साथ-साथ कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम का भी दौरा कर सकते हैं।
हालांकि कांग्रेस की ओर से इन संभावित कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
Cricket16 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up Match 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन
Breakingnews14 hours agoमसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
Job15 hours agoDSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली में 1,979 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
big news15 hours agoNEET Re-Exam : उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा, जानें और कितने दिन होगी गर्मी
Cricket12 hours agoIND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
Dehradun10 hours agoPM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
big news12 hours agoउत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़





































