Breakingnews
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इस ज़िले में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती शुरू….

हल्द्वानी: सुरक्षा गार्ड की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल, अशोक कुमार ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (नई दिल्ली) और एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 21 अप्रैल 2025 से नैनीताल जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की भर्ती:एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी अशप्रीत सिंह ने बताया कि यह भर्ती भारतीय संविधान के पासारा एक्ट 2005 (निजी सुरक्षा एजेंसी अधिनियम, 2005) के अंतर्गत की जा रही है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सरकारी और निजी संस्थानों को सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कंपनी के माध्यम से जिले में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में भाग ले सकते हैं।
इन तारीखों में होंगी भर्ती: भर्ती शिविर का आयोजन कई ब्लॉकों में होगा.
21-22 अप्रैल, 2025 को ब्लॉक रामनगर में
23-24 अप्रैल को कोटाबाग ब्लॉक में
25-26 अप्रैल को हल्द्वानी ब्लॉक में
28-29 अप्रैल को भीमताल ब्लॉक में
30 अप्रैल और 01 मई को बेतालघाट ब्लॉक में
02 और 03 मई को रामगढ़ ब्लॉक में
05-06 मई को धारी ब्लॉक में
07-08 मई को ओखलकाण्डा ब्लॉक में
200 सुरक्षा सैनिक और 50 सुपरवाइजर के हैं पद: इस तरह नैनीताल जिले के 8 ब्लॉकों में अलग-अलग डेट में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा. भर्ती के तहत 200 सुरक्षा सैनिकों की चुना जाएगा. 50 सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति भी होनी है. भर्ती शिविर में आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को 350 रुपए का शुल्क देना होगा.
सुरक्षा सैनिक- न्यूनतम 10वीं पास/दसवीं फेल. सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, लंबाई- 168 सेमी, आयु- 19 से 40 वर्ष.
सुपरवाइजर – न्यूनतम 12वीं पास, लंबाई- 170 सेमी, आयु- 21 से 40 वर्ष.
इतना होगा वेतन: सुरक्षा सैनिक का वेतन प्रति माह 14 हजार से 27 हजार रुपए तक रहेगा. सुरक्षा सुपरवाइजर की तनख्वाह 18 हजार से लेकर 30 हजार तक रहेगी. जॉब करने वाले कर्मचारियों को उत्तराखंड के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी नौकरी करनी होगी. अलग-अलग राज्यों और स्थानों के अनुसार अलग-अलग वेतनमान होगा. कुछ जगहों पर खाने और रहने की भी मुफ्त सुविधा होगी.
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन

Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) स्त्री वेश धारण करेंगे।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
कपाट बंद होने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जय बदरी विशाल के जयकारे लगा रहे हैं।
विजयादशमी पर घोषित किया गया था शुभ मुहूर्त
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंचांग गणना और भगवान बद्री विशाल के विशेष भोग के बाद मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी की मौजूदगी में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।

9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल होंगे बंद
कपाट बंद होने से पहले धाम में पांच दिनों से पारंपरिक पंच पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन भी आज होगा। परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। इसके बाद भगवान को घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Breakingnews
जौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Pithoragarh News : भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक और उनके समर्थकों पर मेले के मंच पर तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप हैं।
Table of Contents
कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक और मेला समिति के अध्यक्ष हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने आपत्ति जताई।
जौलजीबी मेले में हंगामे का वीडिया हुआ था वायरल
आरोप है कि इसके बाद विधायक हरीश धामी अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में मंच पर तोड़फोड़, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात भी कही गई है

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में किया प्रदर्शन
वहीं, घटना के विरोध में देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने विधायक हरीश सिंह धामी समेत उनके समर्थकों राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
Breakingnews
पौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Pauri News : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कहीं गुलदार की दहशत है तो कहीं हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। इस बीच भालू के हमलों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक के चरेख गांव का है, जहां भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
पौड़ी गढ़वाल के चरेख गांव निवासी अंजना देवी पत्नी बनवीर सिंह बीते रोज गांव के नजदीक जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और पत्थर फेंककर भालू को भगाने का प्रयास किया। महिलाओं के विरोध के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक अंजना देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने तोड़ा दम
घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह रावत ने महिला की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि अंजना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों में भालू की दहशत बनी हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती सक्रियता पर रोक लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
गौरतलब है कि ठंड की शुरुआत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। भालुओं के हमलों ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच जंगलों में घास और लकड़ी लेने जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Dehradun22 hours agoउगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Breakingnews23 hours agoशीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन
Haridwar16 hours agoहरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Rudraprayag21 hours agoद्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली
National21 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए आई राहत की खबर
Haridwar16 hours agoअंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज






































