Dehradun
अच्छी खबर: नई हवाई और हेली सेवाओं से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 7 नवंबर से उड़ानें शुरू !

देहरादून – उत्तराखंड में 7 नवंबर से हवाई और हेली सेवाओं का नया दौर शुरू होने जा रहा है। दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा का उद्घाटन होगा, साथ ही गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा भी प्रारंभ की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इन हवाई मार्गों की शुरुआत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं, जो राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रा को भी सुविधाजनक बनाएंगी।
दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा
दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच लंबे समय से हवाई सेवा शुरू करने की योजना चल रही थी, जिसे अब साकार किया गया है। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद, सात नवंबर से इस मार्ग पर नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। एलायंस एयर के माध्यम से संचालित होने वाली यह 42 सीटर विमान सेवा दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच यात्रा को सुगम और तेज़ बनाएगी। इससे दिल्ली से पिथौरागढ़ का सड़क मार्ग से 16 घंटे का सफर अब कुछ ही घंटों में तय किया जा सकेगा। यह सेवा खासकर आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों के लिए उपयोगी साबित होगी।
गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत
इसके साथ ही उत्तराखंड में हेली सेवा का विस्तार भी हो रहा है। सात नवंबर से सहस्त्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। इन दोनों स्थानों के लिए हेली सेवा की बुकिंग 13 नवंबर से शुरू होगी, जिससे पर्यटकों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा की तैयारी
इसके अलावा, अगले साल से यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा भी शुरू की जाएगी। यमुनोत्री धाम के पास हेलीपैड का निर्माण पूरा हो चुका है और इस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर का ट्रायल सफलतापूर्वक हुआ है। आगामी यात्रा सीजन में, विशेष रूप से बुजुर्ग और पैदल चलने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए यह हेली सेवा एक बड़ी राहत साबित होगी। शुरुआत में यह सेवा 55 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगी, ताकि वे आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंचकर दर्शन कर सकें।
यूकाडा के सचिव सचिन कुर्वे का बयान
नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि दिल्ली से पिथौरागढ़, गौचर और जोशियाड़ा के लिए हवाई और हेली सेवाओं की शुरुआत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रा को भी बहुत सरल बनाएगी। पिथौरागढ़ के सीमावर्ती जिले के लिए यह हवाई मार्ग सफर को अधिक सुगम और तेज़ बनाएगा।
#DelhiPithoragarhAirService, #42SeaterAircraft, #HelicopterServiceUttarakhand, #YamunotriHelipad, #TourisminUttarakhand
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

Dehradun
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी

Dehradun News : देहरादून में बीती रात रायवाला की भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खजानी देवी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद हत्यारे कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।
Table of Contents
देहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या
महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय खजानी देवी अपनी छह वर्षीय पोती की पढ़ाई के लिए मोतीचूर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जबकि उनके बेटे संजय पुंडीर अपनी पत्नी के साथ ग्राम काटल गड़ूल रानीपोखरी अपने पैतृक आवास में रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार सुबह खजानी देवी पोती को स्कूल छोड़ने गई थीं। इसके बाद वह पड़ोस में हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान (पूजा) में शामिल हुईं, फिर अपने कमरे में लौट आईं। छुट्टी के बाद पोती को स्कूल से लेने के लिए न पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उनके पड़ोस में रहने वाले दामाद पंकज थापा को फोन किया।
पंकज थापा बच्ची को लेकर जब खजानी देवी के कमरे में पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था और उनका फोन भी स्विच आफ आ रहा था। इस पर वो बच्ची को अपने घर ले गए।
दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
शाम को दोबारा कमरे पर पहुंचने पर ताला बंद मिला तो खजानी देवी के बेटे संजय को इसकी जानकारी दी गई। संजय के पहुंचने पर कमरे का ताला तोड़ा गया। खजानी देवी बाथरूम में मृत मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Breakingnews12 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun11 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag11 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews10 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun5 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट








































