Dehradun
उत्तराखंड: केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मिली केंद्र सरकार से मंजूरी…

देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वर्तमान में केदारनाथ यात्रा में 8-9 घंटे का समय लगता है, लेकिन रोपवे के निर्माण के बाद यह समय घटकर सिर्फ 36 मिनट रह जाएगा। रोपवे में 36 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
इस महत्वपूर्ण परियोजना का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड को सौंपा गया है, जो इस परियोजना की डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार कर रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रोपवे एक बेहतरीन विकल्प है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों के लिए। पैदल यात्रा दुष्कर हो सकती है, लेकिन रोपवे की मदद से यह यात्रा सभी के लिए आसान होगी।
केदारनाथ रोपवे बनने के बाद, राज्य में हेली सेवाओं का महत्व घट सकता है। वर्तमान में, केदारनाथ के लिए हेली टैक्सी यात्रा बेहद जोखिम भरी मानी जाती है। रोपवे की यात्रा सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक होने की वजह से यात्री इसे प्राथमिकता देंगे, जिससे हेली सेवाओं का चलन सीमित हो सकता है।
#KedarnathRopeway #NationalRopewayDevelopment #CabinCarProject #TourisminUttarakhand #HelicopterServices
Uttarakhand
उत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद

Uttarakhand News : गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के तहत WAVES Film Bazaar-2026 में उत्तराखंड का पवेलियन फिल्म जगत के प्रतिनिधियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश और विदेश से पहुंचे फिल्म निर्माता, निर्देशक और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उत्तराखंड में शूटिंग की संभावनाओं और राज्य की फिल्म नीति को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इसी क्रम में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने उत्तराखंड पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की फिल्म नीति की सराहना करते हुए इसे देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर बताया। उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और फिल्म शूटिंग के लिए उपलब्ध लोकेशंस की भी प्रशंसा की। साथ ही फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और फिल्मकारों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 को भी फिल्म बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पवेलियन में पहुंच रहे फिल्मकार राज्य की फिल्म नीति के प्रावधानों, शूटिंग सुविधाओं और सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्राकृतिक लोकेशंस और फिल्म निर्माण के अनुकूल माहौल को लेकर भी प्रतिनिधियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, समारोह निदेशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री साई पल्लवी भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि IFFI-2026 में राज्य के पवेलियन को मिल रही प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। देशी-विदेशी फिल्मकारों की बढ़ती रुचि से प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा। परिषद का लक्ष्य उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसके साथ ही फिल्म पर्यटन के जरिए स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी प्राथमिकता है।
Dehradun
देहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Dehradun News : देहरादून के धामावाला बाजार में सोना गलाने और होलमार्किंग का काम करने वाले एक सेंटर पर शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया और स्थानीय पुलिस को इसकी पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। टीम के अचानक पहुंचने से बाजार में हलचल मच गई। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। वहीं, बाजार में कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
Table of Contents
देहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, धामावाला बाजार स्थित बीजी होलमार्क सेंटर में सोना गलाने और उसकी होलमार्किंग का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में ये सेंटर संचालित हो रहा है, वो देहरादून के एक बड़े ज्वैलर की है, जिन्होंने इसे किराये पर दिया हुआ है।
शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने अचानक सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। टीम के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छापेमारी के बाद सेंटर किया गया बंद
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सेंटर को नोटिस भी दिया गया। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। बाजार में यह चर्चा भी रही कि टीम पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तस्करी के सोने से जुड़ी जांच की चर्चा
छापेमारी के बाद सराफा कारोबारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बाजार में विदेश से तस्करी कर लाए गए सोने को गलाने और चोरी के जेवरों को पिघलाकर उनका स्वरूप बदलने जैसी आशंकाओं पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो कार्रवाई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी शामिल थे। हालांकि, छापेमारी के वास्तविक कारणों और जांच के विषय में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दून पुलिस को नहीं थी कार्रवाई की जानकारी
इस मामले में एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में देहरादून पुलिस से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यदि दून पुलिस के साथ इस मामले की जानकारी साझा की जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश

Dehradun News : अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
Table of Contents
अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप
अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने देहरादून के एसएसपी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के खिलाफ बोलने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी का आरोप
वायरल वीडियो में सोनी देवी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहती हैं कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ कहा तो उनके परिवार का पता तक नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से अपनी बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

सोनी देवी ने इस दौरान अंकिता के चरित्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि इस तरह की बातें करने वालों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
IG ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
मामले का संज्ञान लेते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने देहरादून एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि सोनी देवी और उनके परिवार से संपर्क कर उनकी शिकायत प्राप्त की जाए। साथ ही धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
Ramnagar8 hours agoमां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव
Dehradun6 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Dehradun7 hours agoअंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश
Haridwar6 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
Almora3 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Haridwar36 minutes agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Uttarakhand19 minutes agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद












































