Job
सरकारी नौकरी का मौका: RRB ने टेक्नीशियन भर्ती के लिए 6374 पदों को दी मंजूरी

RRB Technician Recruitment 2025: अगर आप लंबे समय से रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो अब वो सपना पूरा होने का वक्त आ गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 10 जून 2025 को एक प्रेस रिलीज जारी कर के RRB Technician भर्ती 2025 के तहत 6374 पदों को मंजूरी दी है। यह भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के पदों के लिए की जाएगी।
रेलवे की ओर से साफ कर दिया गया है कि फिलहाल जो पद संख्या बताई गई है वो अस्थायी है और अंतिम अधिसूचना में इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
किस ज़ोन में कितने पद ?
इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर के 18 रेलवे जोन और विभिन्न प्रोडक्शन यूनिट्स को शामिल किया गया है। कुछ प्रमुख ज़ोनवार पद इस प्रकार हैं…..
साउथर्न रेलवे (SR) – 1215 पद (सबसे ज़्यादा)
ईस्टर्न रेलवे (ER) – 1119 पद
वेस्टर्न रेलवे (WR) – 849 पद
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) – 404 पद
नॉर्दर्न रेलवे (NR) – 478 पद
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) – 241 पद
सेंट्रल रेलवे (CR) – 305 पद
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) – 31 पद (सबसे कम)
कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रेड-1 टेक्नीशियन के लिए उम्र 18 से 36 वर्ष
ग्रेड-3 टेक्नीशियन के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: B.Sc. या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य है
चयन प्रक्रिया में पहले CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) होगी उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।
10 जून को सूचना जारी की गई थी….लेकिन ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। ये जानकारी रेलवे की ओर से जल्द ही विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी।
नोट: सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की अधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
#RRBTechnicianRecruitment2025 #RailwayTechnicianVacancy2025 #RRBTechnicianNotification #RailwayJobs2025
big news
उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेंगे रोजगार मेले ?

Uttarakhand Jobs : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीनों में निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार दिलाने की तैयारी है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश में चार विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
गढ़वाल में देहरादून और श्रीनगर, जबकि कुमाऊं में काशीपुर और अल्मोड़ा में रोजगार मेले आयोजित होंगे। इनमें देशभर की बहुराष्ट्रीय और निजी क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार ने इन चार मेलों के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है।
इन युवाओं को मिलेगा मौका
रोजगार मेले सिर्फ तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं तक सीमित नहीं होंगे। पॉलीटेक्निक और ITI पासआउट के साथ अंतिम वर्ष के छात्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पासआउट और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार तलाश रहे युवाओं को भी कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
जल्द शुरू होगा फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करने को कहा गया है। पंजीकरण के जरिए युवाओं का डेटा तैयार होगा। इसी डेटा के आधार पर कंपनियों की जरूरत के मुताबिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों में बुलाया जाएगा।
कई विभाग मिलकर करेंगे आयोजन
रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी शामिल होंगे। जल्द ही संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय बैठक में मेलों की तारीख, कंपनियों की भागीदारी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सरकार के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 42 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। अब अगले चार महीनों में निजी क्षेत्र के जरिए 10 हजार और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
big news
चुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा, दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म

govt job vacancies 2026 : विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। दिसबंर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म भरे जाने हैं।
Table of Contents
चुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा
चुनावी साल में धामी सरकार भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी।
दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
इसके समानांतर जिन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक करा ली जाएगी। इनमें व्यैक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पद तथा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद सहित कुल 1470 पद शामिल हैं।

34 हजार भर्तियां, रोजगार बड़ी उपलब्धि
धामी सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर चुकी है। प्रदेश में वर्ष 2024 से सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया ना सिर्फ पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही है, बल्कि निर्बाध भर्ती होने से आवेदन से लेकर नियुक्ति तक का औसत समय भी घट गया है। इस तरह सरकार चुनाव में रोजगार को बड़ी उपलब्धि की तरह पेश करने की तैयारी कर रही है।
बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही सरकार
सीएम धामी ने कहा है कि पहले दिन से ही बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में हमने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को अभियान चलाकर भरने का काम किया है, जिसके फलस्वरूप विगत साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि योग्य युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें और राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिले।
Breakingnews
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती…

Anganwadi Vacancy 2026 Uttarakhand : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
संक्षेप : उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
पद एवं कुल संख्या: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3,211 पद।
विभाग: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड।
पात्रता:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष उत्तीर्ण।
लिंग एवं निवास: केवल उत्तराखंड की पात्र महिला अभ्यर्थियों के लिए। (ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व गांव तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है)।
आवेदन प्रक्रिया: विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन।
Table of Contents
उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पात्रता और निवास संबंधी नियम भी स्पष्ट कर दिए हैं।
3211 पदों के लिए विज्ञापन जारी
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

जानें कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की गई हैं—
- 1. ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी उसी राजस्व गांव के निवासी होने चाहिए।
- 2. शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के निवासी होने चाहिए।
- 3. उम्मीदवार ने राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आवेदन करने की अंतिम तिथि है 29 जुलाई
विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक होगा।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती में कार्यकर्त्री और सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद और जिले के अनुसार निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने जिले की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना का अध्ययन करना चाहिए।
- 1. अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो।
- 2. अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भिन्न हो सकती है।
- 3. आवेदन के समय सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध होना अनिवार्य है।
- 4. विस्तृत पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित जिले की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।
निवास संबंधी पात्रता (Residence Eligibility)
इस भर्ती में स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र का निवासी होना पात्रता की महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल है।
- 1. केवल उत्तराखंड की पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी।
- 2. ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीदवार उसी राजस्व गांव की निवासी होनी चाहिए, जबकि शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड की निवासी होना आवश्यक है।
- 3. आवेदन के दौरान स्थानीय निवास प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं।
- 4. जिलेवार भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त पात्रता शर्तें भी लागू हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित जिले की अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
महत्वपूर्ण अपडेट
- भर्ती विभाग: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग
- कुल पद: 3211
- पद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई
Important Link
Anganwadi Vacancy 2026 Apply Online Link
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi8 hours agoउत्तरकाशी में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत
Dehradun9 hours agoदेहरादून की हवा अब हुई बेहतर, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 12वां स्थान
Haridwar8 hours agoहरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता
Breakingnews3 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट
Rudraprayag4 hours agoरूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत






































