Almora
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कर्कटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, काकड़ीघाट स्थित ज्ञान वृक्ष में जलाभिषेक कर ध्यान कक्ष में लगाया ध्यान।

नैनीताल/अल्मोड़ा – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने आज अल्मोड़ा के काकड़ीघाट स्थित ज्ञान वृक्ष (पीपल) में जलाभिषेक किया तथा ध्यान कक्ष में ध्यान भी लगाया। तत्पश्चात राज्यपाल ने कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने काकड़ीघाट के बारे में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।

राम कृष्ण मिशन अल्मोड़ा के ध्रुवेशानंद महाराज ने उन्हें इस स्थान का महत्व बताया तथा कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अपनी यात्रा के दौरान 21 अगस्त 1890 ई0 को काकड़ीघाट में रात्रिवास किया था। यहाँ इस पीपल वृक्ष के नीचे जो बाद में ज्ञान वृक्ष के नाम से जाना गया, ध्यान करते हुए उन्हें एक दुर्लभ आध्यात्मिक अनुभूति हुई थी। ज्ञान वृक्ष के नाम से विख्यात वह मूल पीपल वृक्ष सन् 2014 तक सूख गया था। परन्तु उसी वृक्ष के एक प्रतिरूप पौधे का रोपण 15 जुलाई 2016 को यहाँ उसी मूल स्थान पर किया गया है।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हर जगह की अपनी एक अलग पहचान है। यहां आकर स्वामी विवेकानन्द जी ने ध्यान लगाया था। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उस वक्त जिस पेड़ के नीचे उन्होंने ध्यान लगाया था उसको हमने वैज्ञानिक तरीके से पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा यहां आकर स्वामी विवेकानन्द जी की जो सोच-विचार और धारणा है उसे जानने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती जल संरक्षण की है। कोसी नदी हमारे लिए पूजनीय है, जल एवं वृक्षों का संरक्षण करना सबसे बड़ी बात है। देवभूमि के हर व्यक्ति की आत्मा में वृक्ष, जल एवं जंगल के प्रति आदर एवं विशेष लगाव है।

राज्यपाल ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है। जंगलों की आग भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हर उत्तराखण्डी की जिम्मेदारी है कि वह इसका समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि जंगलों की आग पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। उत्तराखण्ड में जो इसका समाधान निकलेगा वह पूरी दुनिया को रोशनी देगा।

काकड़ीघाट पहुंचने पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत वरुणा अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Almora
अल्मोड़ा बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला, ग्रामीणों में डर का माहौल

अल्मोड़ा: जनपद के ग्रामीण इलाके से बुजुर्ग महिला की हत्या की हृदय विदारक खबर सामने आई है। लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव के बीचों-बीच स्थित घर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। महिला के गले से गलोबंद गायब होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
गांव के बीचों-बीच बुजुर्ग महिला की हत्या
अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव के बीचों-बीच स्थित घर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए जब गंगा देवी घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने उनके घर में जा कर देखा। जहाँ पर घर का दरवाजा खुला और टीवी चालू मिला। गंगा देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली, जिसके बाद पड़ोसियों ने महिला के पति और बेटे को फ़ोन कर जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गंगा देवी घर में अकेले रहती थी। महिला का पति मोहन सिंह, लमगड़ा बाजार में एक रेस्टोरेंट चलाता है और ज्यादातर समय वहीं रहता है। मृतका का बेटा रविंद्र चंडीगढ़ में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर पति और पुत्र ने गाँव आकर मामले की जानकारी लमगड़ा पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जताई
पुलिस के अनुसार मृतका के कानों से खून बह रहा था। गले पर निशान के साथ गलोबंद भी गायब था, जबकि अन्य आभूषण घर में सुरक्षित मिले। इससे घटना को लूटपाट के नजरिए से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन वारदात वाले घर का गाँव के बीचों -बीच होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। साथ ही इस से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के वास्तविक परिणामों का पता चल पाएगा। फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सुराग जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
Almora
गुमशुदा किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद किया। जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर 2025 को अल्मोड़ा क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां बिना बताए घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद किशोरियों की माँ ने अल्मोड़ा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुमशुदा नाबालिक किशोरियों पुलिस ने किया बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने संबंधित अधिकारियों को नाबलिक लड़कियों की शीघ्र तलाश कर जरुरी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 14 नवंबर को दोनों नाबलिक किशोरियों को नैनीताल से सकुशल बरामद कर दिया है। साथ ही पुलिस ने एक अगले दिन 15 नवंबर को एक अभियुक्त व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
गुमशुदा किशोरियों के बयान दर्ज होने के बाद मुकदमे में धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 64 बीएनएस को शामिल किया गया। पुलिस की सक्रियता के बाद अगले दिन 15 नवंबर को आरोपी साहिल कुमार को पुलिस ने को बेस तिराहा, अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नैनीताल का रहने वाला है। अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशील मामलों में अपनी सजगता दिखाई है। टीम में एसएसआई रमेश सिंह बोरा, एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल संतोष कुमार तथा महिला होमगार्ड ओशिन शामिल रहे।
Almora
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोग और तीर्थयात्री मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत और अभिवादन करते नजर आए।
सीएम धामी ने पुजारियों और स्थानीय लोगों से भेंट की और उनसे धार्मिक स्थलों के विकास एवं संरक्षण को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और बेहतर संरचना सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित अनुभव मिल सके।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की और कहा कि उनके मार्गदर्शन में धार्मिक स्थलों का विकास प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देगा।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
















































