big news
मसूरी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, योगधारा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मसूरी: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज मसूरी स्थित ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित ‘‘योगधरा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने, पैट्रिशियन ब्रदर्स की भारत में 150 वर्षों की सेवा-परंपरा तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
राज्यपाल ने मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज में योगधरा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सफलता हमेशा साहसी और परिश्रम करने वालों को मिलती है। जो व्यक्ति परिश्रम से घबराता है, वह कभी ऊँचाइयों को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, आत्मविश्वास को अपना आधार बनाएं और ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की भावना के साथ आगे बढ़ें। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे ही भारत का भविष्य हैं और अमृत काल में देश को विकसित भारत बनाने में युवाओं की निर्णायक भूमिका है।
राज्यपाल ने एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को किया प्रेरित
राज्यपाल ने वर्तमान समय को एआई और टेक्नोलॉजी के युग के रूप में रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए क्योंकि सीखने की प्रक्रिया ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाती है। साथ ही उन्होंने बच्चों को जीवन में विनम्रता, अनुशासन और सभी के प्रति आदर-सम्मान बनाए रखने की भावना को विकसित करने को कहा।

शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के अदृश्य शिल्पकार होते हैं, जिनके ज्ञान, मार्गदर्शन और त्याग से भावी पीढ़ी का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने सेंट जॉर्ज कॉलेज के पिछले कई दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों के माध्यम से देश-विदेश में बनाई गई विशिष्ट पहचान को सराहनीय बताया।
इस अवसर पर नगर पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर जयासीलन सहित सेंट जॉर्ज कॉलेज के शिक्षक गण, विद्यार्थी और अभिभावक गण उपस्थित रहे।
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
big news
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल

Bhimtal News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। भीमताल में देर रात महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार
नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला दोपहर को अपने पालतू जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटी।
जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्हें आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। लंबी तलाश के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई।

देर रात जंगल से बरारमद किया गया क्षत-विक्षत शव
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात जंगल क्षेत्र में महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उस पर गुलदार ने हमला किया, जिसके चलते उसकी जान चली गई।
घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी बनी हुई है। उन्होंने कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई
big news
धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…

Uttarakhand Politics : धामी सरकार ने खोली दायित्वों की पोटली, जानें किसे-किसे मिली जिम्मेदारी
Uttarakhand Politics : कैबिनेट के विस्तार के बाद अब धामी सरकार ने अब दायित्वधारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी के 14 नेताओं को दायित्वों का तोहफा दिए गए हैं।
Table of Contents
धामी सरकार ने 14 नेताओं बांटे दायित्व
उत्तराखंड सरकार ने संगठन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी देते हुए 14 और नामों पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन का भी खास ध्यान रखा गया है। गढ़वाल मंडल से जहां 8 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, वहीं कुमाऊं मंडल के 6 नेताओं को भी अहम पद दिए गए हैं।

देखें दायित्वधारियों की पूरी लिस्ट…
नैनीताल से आने वाले ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी और मीडिया के बीच समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए ये जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं चंपावत के मुकेश मेहराना को चाय विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य में चाय उत्पादन और इससे जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इसके अलावा, टिहरी जिले से जुड़े विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने का उन्हें यह लाभ मिला है।
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र/जिला | पद | परिषद/समिति का नाम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ध्रुव रौतेला | नैनीताल | उपाध्यक्ष | मीडिया सलाहकार समिति |
| 2 | मुकेश मेहराना | चंपावत | उपाध्यक्ष | चाय विकास सलाहकार समिति |
| 3 | विनोद सुयाल | टिहरी | उपाध्यक्ष | युवा कल्याण सलाहकार परिषद |
| 4 | हरिप्रिया जोशी | चंपावत | उपाध्यक्ष | राज्य महिला आयोग |
| 5 | सोना सजवान | टिहरी | उपाध्यक्ष | जड़ी-बूटी सलाहकार समिति |
| 6 | सीमा चौहान | काशीपुर | उपाध्यक्ष | मत्स्य विकास अभिकरण |
| 7 | गोविंद सिंह | अल्मोड़ा | उपाध्यक्ष | हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग |
| 8 | प्रेम सिंह राणा | चमोली | उपाध्यक्ष | जनजाति आयोग |
| 9 | खेम सिंह चौहान | टिहरी | उपाध्यक्ष | राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद |
| 10 | भावना मेहरा | — | — | — |
| 11 | कुलदीप बुटोला | देहरादून | उपाध्यक्ष | राज्य स्तरीय खेल परिषद |
| 12 | चारु कोठारी | देहरादून | उपाध्यक्ष | राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद |
| 13 | अशोक वर्मा | देहरादून | — | राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद |
| 14 | बलजीत सोनी | देहरादून | उपाध्यक्ष | अल्पसंख्यक आयोग |
Cricket13 hours agoRAP vs ISL Dream11 Team Match 12 PSL 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
big news13 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Cricket9 hours agoRCB vs CSK Dream11 Team Match 11 IPL 2026 : ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Cricket13 hours agoGT vs RR Dream11 Team Match 9 IPL 2026 : आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और प्रेडिक्शन…
Cricket11 hours agoSRH vs LSG Dream11 Team Match 10 IPL 2026: आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI..
Uttarakhand11 hours ago14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
big news11 hours agoपौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश
big news12 hours agoभीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल












































