Dehradun
सशक्त भू-कानून पर जिलाधिकारियों को दिशानिर्देश,मुख्य सचिव ने रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजने के दिए आदेश….

देहरादून : सशक्त भू-कानून को लेकर सभी जिलाधिकारियों द्वारा तहसील स्तर पर हितधारकों के साथ की गई बैठकों की रिपोर्ट की अपडेट लेते हुए, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रत्येक जिले में भू-कानून से संबंधित प्राप्त सुझावों पर आधारित सारगर्भित रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। यह बैठक सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भू-कानून से संबंधित रिपोर्ट/प्रपत्र में धरातल स्तर पर सभी हितधारकों के सुझावों को शामिल करें। इनमें आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, राज्य आंदोलकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और अन्य वर्गों के विचार शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी वर्गों से प्राप्त सुझावों को एकत्रित करके शासन को भेजा जाए, ताकि हर पहलू पर विचार किया जा सके।
बैठक के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों को छोड़कर सभी जिलों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक जिले की प्रत्येक तहसील में भू-कानून के संबंध में कितनी बैठकें हुई हैं, इसका स्पष्ट ब्योरा प्रदान किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तहसील स्तर की बैठकों के परिणामों का गहन विश्लेषण करते हुए एक सारगर्भित रिपोर्ट तैयार करें।
मुख्य सचिव ने बैठक में उपजिलाधिकारियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तहसील स्तर पर बैठकों के आयोजन में उनका योगदान अहम रहेगा।
Dehradun
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगे सम्मानित

Dehradun News : उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है।
Table of Contents
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए विभिन्न जनपदों की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे।
35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगे सम्मानित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उत्तराखंड की उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण से समाज में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सरकार का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाना
रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है ताकि उनकी प्रेरक यात्रा नई पीढ़ी और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान महिलाओं के साहस, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।
उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करना सरकार का दायित्व
मंत्री ने बताया कि इसी अवसर पर राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मातृ और शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सरकार की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करना सरकार का दायित्व है।
big news
चुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा, दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म

govt job vacancies 2026 : विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। दिसबंर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म भरे जाने हैं।
Table of Contents
चुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा
चुनावी साल में धामी सरकार भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी।
दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
इसके समानांतर जिन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक करा ली जाएगी। इनमें व्यैक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पद तथा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद सहित कुल 1470 पद शामिल हैं।

34 हजार भर्तियां, रोजगार बड़ी उपलब्धि
धामी सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर चुकी है। प्रदेश में वर्ष 2024 से सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया ना सिर्फ पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही है, बल्कि निर्बाध भर्ती होने से आवेदन से लेकर नियुक्ति तक का औसत समय भी घट गया है। इस तरह सरकार चुनाव में रोजगार को बड़ी उपलब्धि की तरह पेश करने की तैयारी कर रही है।
बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही सरकार
सीएम धामी ने कहा है कि पहले दिन से ही बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में हमने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को अभियान चलाकर भरने का काम किया है, जिसके फलस्वरूप विगत साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि योग्य युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें और राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिले।
Uttarakhand
Dehradun Rojgar Mela 2026: 11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर चयन

Dehradun Rojgar Mela 2026 : उत्तराखंड के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 11 अगस्त, 2026 को एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले (Rojgar Mela) का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
यह रोजगार मेला 11 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, देहरादून में शुरू होगा।
Table of Contents
देहरादून रोजगार मेला 2026: मुख्य विवरण (Key Highlights)
- आयोजन की तिथि एवं समय: 11 अगस्त, 2026 | प्रातः 9:30 बजे से
- स्थान: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, देहरादून
- कुल रिक्त पद: 559 पद (आवश्यकतानुसार घट या बढ़ सकते हैं)
- पंजीकरण शुरू होने की तिथि: 04 अगस्त, 2026
- चयन प्रक्रिया: सीधा इंटरव्यू (Walk-in Interview)
भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां (Participating Companies)
इस रोजगार मेले में देश एवं प्रदेश की कई नामी कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने आ रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- एक्सिस बैंक (Axis Bank)
- बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation)
- डिक्सॉन (Dixon Technologies)
- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)
- सीएएमपी-108 (CAMP-108)
- एनआईटीटी लिमिटेड (NIIT Limited)
- परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड
- आईपीसीए (IPCA Laboratories)
- मोचिको (Mochiko Shoes)
- टीआई मेडिकोज (TI Medicos)
- आईजोन (iZone)
Dehradun Rojgar Mela 2026 : आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया (How to Register)
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी के अनुसार, रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण 04 अगस्त, 2026 से शुरू हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने से पहले किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required):
- बायोडाटा / रिज़्यूमे (Resume) (2-3 प्रतियां)
- मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रतियां (Photocopies)
- सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी आदि)
विभाग ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश का अनुमान
Chamoli17 hours agoहेमकुंड साहिब से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलने से एक श्रद्धालु की मौत
Uttarakhand13 hours agoउफनते गधेरे के पास मिला नवजात!, रोने की आवाज सुनाई देने पर बची मासूम की जान
Cricket10 hours agoIRE vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026: Match Prediction, Pitch Report & Playing 11
Dehradun10 hours agoतीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगे सम्मानित
big news14 hours agoचुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा, दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म
Haldwani16 hours agoआठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
Cricket8 hours agoBPH-W vs SUL-W Dream11 Team Match 24 | Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips






































