Haldwani
हल्द्वानी: लाल कुआं और हल्द्वानी से इन प्रत्याशियों ने जीत की दर्ज, देखिए लिस्ट….

हल्द्वानी: हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में मतगणना जारी है। लाल कुआं और हल्द्वानी से इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
लालकुआं वार्ड अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 से भाजपा की सभासद प्रत्याशी नेहा आर्य ने लगभग 27 वोटो से जीत की दर्ज
लालकुआं वार्ड 2 धन सिंह बिष्ट जीते बीजेपी
लालकुआं वार्ड 3 योगेश उपाध्याय जीते निर्दलीय
लालकुआं वार्ड 4 शबनम निर्दलीय
लालकुआं वार्ड 5 से सुरेश साह
लालकुआं वार्ड 6 से हेमंत पांडे कांग्रेस
लालकुआं वार्ड 7 से भुवन चंद पांडेय
हल्द्वानी से जीते ये प्रत्याशी….
हल्द्वानी वार्ड 01 बबली वर्मा निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 02 निर्मला तिवारी निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 03 धर्मवीर उर्फ डेविड बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 04 हेमा भट्ट निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 05 से नेहा अधिकारी बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 06 पंकज त्रिपाठी निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 18 हरगोविंद सिंह रावत निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 19 मुन्ना अग्रवाल बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 20 से हेमंत शर्मा निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 21 गुफरान निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 22 आयशा रशीद निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 23 शाहजहां बेग़म निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 24 सलीम सैफी जीते..
हल्द्वानी वार्ड 27 रोहित कुमार जीते..
हल्द्वानी वार्ड 35 से रेनू टम्टा निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 36 तनुजा जोशी निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 37 विद्या देवी बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 38 से मनोज भट्ट जीते
हल्द्वानी वार्ड 47 दीपक बिष्ट(डूंगर सिंह बिष्ट) बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 48 मुकुल ब्ल्यूटिया निर्दलीय
हल्द्वानी वार्ड 49 बीजेपी चंदन मेहता बीजेपी
हल्द्वानी वार्ड 52 से रेखा बिनवाल बीजेपी
Haldwani
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Haldwani News : हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
Table of Contents
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर रोड पर एस-मोड़ से करीब 200 मीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें आमने-सामने आ गईं और उनकी भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट निवासी मंगोलिया, कालाढूंगी और 28 वर्षीय राजू गुप्ता निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। सौरभ बिष्ट नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी बृजेश सती के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे थे।
शादी का निमंत्रण कार्ड देने आए थे हल्द्वानी
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राजू गुप्ता अपने साढ़ू प्रेमशंकर शर्मा के साथ रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण कार्ड देने हल्द्वानी आए थे। वापस रुद्रपुर लौटते समय दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में घायल 32 वर्षीय बृजेश सती निवासी कालाढूंगी और 50 वर्षीय प्रेमशंकर शर्मा निवासी रम्पुरा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका
हल्द्वानी कोतवाली के एसएचओ विजय मेहता के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Haldwani
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Haldwani News : हल्द्वानी में ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी।
Table of Contents
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग
आज सुबह हल्द्वानी में ऊंचापुल के बास एक कार सर्विस सेंटर पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू
सीएफओ नैनीताल गौरव किरार ने बताया कि आज 1 नवंबर को 112 के माध्यम से ऊंचापुल के पास कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ मुखानी थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण
आग ‘कार जोन’ नामक सर्विस सेंटर की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक विजय कुमार पुत्र मोहन राम, निवासी भगवानपुर ने प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग की चपेट में आने से दुकान के स्टोर रूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Dehradun22 hours agoदेहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
Dehradun24 hours agoबिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
Politics21 hours agoभ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच
big news3 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Udham Singh Nagar3 hours agoरुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Breakingnews1 hour agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले
Dehradun4 minutes ago2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ












































