big news
गौ-वंश के अवशेष मिलने से हल्द्वानी में बवाल, हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हल्द्वानी : रविवार देर रात हल्द्वानी की सड़कों पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। इलाके में उस वक़्त सनसनी मच गई जब लोगों को हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर आबादी क्षेत्र में गोमांश के अवशेष मिलने की सूचना मिली। देखते ही देखते सड़कें भीड़ से जाम हो गई कई हिन्दूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर उग्र विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया।
रविवार देर रात सुलगती रही हल्द्वानी की सड़कें
रविवार देर रात हल्द्वानी स्थित बरेली रोड़ पर उजाला नगर में स्थानीय लोगो को गोमांश के अवशेष देखने को मिले जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। कई हिन्दूवादी संगठनों समेत स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ को आक्रोशित देख जब पुलिस ने जब मोर्चा संभाला तो उन्हें स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी।

सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता मांस के टुकड़े को लाता दिखा
वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता मांस के टुकड़े को लाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए जांच की मांग की। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ अराजकतत्वों द्वारा एक होटल और कार पथराव किया गया। हंगामा इतना बढ़ गया था कि आस-पास के लोगों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी।
विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
भीड़ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। कई हिंदूवादी संगठन आक्रोशित नजर आए। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्व उग्र होने लगे तो पुलिस को स्थिति काबू में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया जा सका। तोड़-फोड़ कर रहे कुछ लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

देर रात से ही पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था तेज
मामला काबू आने के बाद से पूरे शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था तेज की गई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा सके। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। जल्द ही पूरी घटना के पीछे के दोषियों का पर्दाफाश किया जायेगा। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
big news
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

Chamoli News : बढ़ते तापमान का असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ और हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। इसी क्रम में आज कंचनगंगा क्षेत्र के ऊपर एक हिमखंड टूटकर नीचे आ गया।
Table of Contents
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड
बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दौरान सुबह कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक एक हिमखंड टूटने की घटना सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

तापमान बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने के कारण टूट रहे हिमखंड
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगती है। इसी प्रक्रिया के कारण कई बार हिमखंड खिसकने या टूटने की घटनाएं सामने आती हैं।
पहाड़ी इलाकों में यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है और हर वर्ष इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
big news
पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट

Nainital Police Transfers : नैनीताल जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले
नैनीताल में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 4 निरीक्षकों सहित कुल 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

इस बदलाव के तहत काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी सहित कई थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
big news
चमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश

Chamoli News : चमोली जिले में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आग पर काबू पाने के लिए गए एक फायर वाचर की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Table of Contents
जंगल की आग बुझाते हुए फायर वॉचर की खाई में गिरकर मौत
चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाते हुए एक फायर वॉचर की खाई में गिरकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात बेड़ूबगढ़-बिरही क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे के पास स्थित चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई थी। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद वन विभाग की ओर से आग बुझाने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया।
फायर वाचर की मौत से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि पाखी जलगवाड़ गांव निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी भी आग बुझाने वाली टीम का हिस्सा थे। वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कुल 15 कर्मियों की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद टीम के अन्य सदस्य वापस हाईवे तक पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र सिंह नेगी वहां नहीं पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर साथियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
70 मीटर नीचे खाई में मिला शव
सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद रातभर खोजबीन अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान राजेंद्र सिंह नेगी का शव घटनास्थल से करीब 70 मीटर नीचे खाई में मिला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने के बाद वह संतुलन खो बैठे और गहरी खाई में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों में शोक का माहौल है। मामले की जांच की जा रही है।
Cricket19 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Haridwar16 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
big news19 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Dehradun18 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Uttarkashi14 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
Ramnagar15 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश






































