Haldwani
हल्द्वानी हिंसा: कर्फ्यू के कारण अधिकांश छात्रों की छुटी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, विभाग तलाश रहा वैकल्पिक व्यवस्था।

हल्द्वानी – बनभूलपुरा में बवाल और कर्फ्यू के चलते लगी पाबंदियों से स्कूली बच्चों को खासा परेशानी हो रही है। प्रभावित – क्षेत्र में रहने वाले कई बच्चे सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। पाबंदी के चलते अधिकांश के बोर्ड प्रैक्टिकल छूट गए। हैं। बनभूलपुरा, राजपुरा क्षेत्र में करीब एक दर्जन स्कूल बंद हैं। इनमें गृह परीक्षाएं होनी मुश्किल हैं। प्रभावित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की बात यह है कि उनके बोर्ड प्रैक्टिकल बाद में अलग से कराए जाएंगे। वहीं, प्रभावित क्षेत्र के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की बोर्ड परीक्षा अलग से कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रशासन से अनुरोध किया है।

वीओ :: सीबीएसई की 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू होनी है। वहीं, सरकारी स्कूलों में इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल चल रहे हैं और 16 फरवरी से कक्षा छह से 12वीं तक की गृह परीक्षाएं भी होनी हैं। राबाइंका बनभूलपुरा, राइंका च बनभूलपुरा, गांधीनगर कन्या हाईस्कूल, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज रेलवे बाजार समेत कई स्कूल कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में हैं। ऐसे में इनमें परीक्षाएं या बोर्ड प्रैक्टिकल होने मुश्किल हैं। बीते सोमवार को प्रैक्टिकल में कई बच्चे नहीं पहुंच पाए। मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग अलग से व्यवस्था करने का मन बना रहा है।
उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं हो सकते हैं, जिनको बोर्ड परीक्षा देनी है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए जो भी बच्चे बोर्ड एग्जाम देने से वंचित हो जाते हैं, उनके लिए सीबीएसई से संपर्क स्थापित कर उनकी पुनः परीक्षाएं कराई जाने का प्रबंध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा का प्रैक्टिकल या बोर्ड एग्जाम छूटता है, तो उसके लिए अलग से व्यवस्था कर एग्जाम दिलाया जाएगा। बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम की परीक्षाओं में अभी समय है। तब तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, ऐसे में इन बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश की जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
big news6 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news9 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news5 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Cricket8 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news11 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news4 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
Cricket4 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी
big news7 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट






































