Haridwar
हरिद्वार: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन में लिया भाग, वैदिक परंपराओं पर दिया जोर !

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज हरिद्वार के कनखल स्थित सूरत गिरी बंगला आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन में शिरकत की।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण सहित कई प्रमुख संत और विद्वान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने वैदिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रचारित करने में सहायक हैं।
अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन का आयोजन सूरत गिरी बंगला आश्रम द्वारा किया जा रहा है
देशभर के संत,आचार्य और विद्वान भाग ले रहे हैं। इस दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजकों और उपस्थित संतों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें वैदिक परंपराओं के संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।
Haridwar
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Haridwar News : वन विभाग की रुड़की रेंज स्थित ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार
हरिद्वार में ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिरा था गुलदार
बताया जा रहा है कि गुलदार जंगल से भटककर गांव के पास पहुंचा और एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। गुलदार काफी देर से गड्ढे में फंसा हुआ था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। गड्ढा गहरा होने के कारण वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
वन विभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ के निर्देश पर रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। रात के वक्त मौके पर एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान शुरू किया।
गुलदार को सुरक्षित निकालने के लिए देहरादून से पशु चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया, ताकि उसे बिना किसी खतरे के बाहर निकाला जा सके। इसके बाद वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सावधानी के साथ गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाला।
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Haridwar
गैरसैंण बजट को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप

Uttarakhand News: गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया। सरकार इसे संतुलित बता रही है, लेकिन विपक्ष ने शुरू से ही जोरदार विरोध जताया है।
गैरसैंण में पेश किए गए बजट को लेकर हंगामा
उत्तराखंड में नौ मार्च से बजट सत्र की शुरूआत हो गई है। बजट सत्र के पहले ही दिन बजट पेश किया गया। जो कि राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है।
Table of Contents
कांग्रेस ने तो राज्यपाल अभिभाषण के ठीक बाद बजट पेश करने पर भी सवाल उठाए गए। हरिद्वार में प्रदेश प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर पेश किए गए बजट को लेकर सवाल उठाए हैं।
सरकार उत्तराखंड के लोगों को रखना चाहती है धोखे में
गैरसैंण विधानसभा सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ‘गवर्नर गो बैक’ के नारे लगाए और वेल में उतर आए। सत्र की छोटी अवधि, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विरोध जताया गया।

कुछ विधायकों ने वॉकआउट भी किया। पेश किए गए बजट को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड के लोगों को धोखे में रखना चाहती है।
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप
सरकार अपने मुखिया धामी का चेहरा चमकाने पर लगभग 1000 करोड रुपए विज्ञापन तो खर्च कर रही है लेकिन उत्तराखंड के विकास के लिए असलियत में धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।
उन्होंने हरिद्वार के भाजपा विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों विधायक अपनी सरकार के सामने मौन हो जाते हैं और हरिद्वार के विकास के लिए उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता यह सरकार झूठी बेईमान और भ्रष्ट सरकार है।
Cricket12 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar11 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news13 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket13 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news7 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
big news12 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान
big news6 hours agoउत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान
Chamoli10 hours agoप्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर बोले सीएम धामी, प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग












































