Haridwar
हरिद्वार: दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर की लूट, कार भी ले गए

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक होटल कारोबारी के घर में घुसकर उनकी बेटी को बंधक बनाया और फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
कैसे हुई घटना?
वारदात सुबह करीब 11 बजे की है। होटल कारोबारी चौधरी गुलवीर सिंह, जो शिवालिक नगर के टी-क्लस्टर में रहते हैं, रोज़ की तरह अपने घर के सामने पार्क में टहलने गए थे। घर पर उनकी बेटी अकेली थी।
उसी दौरान तीन अज्ञात युवक घर में दाखिल हुए एक ने हेलमेट पहन रखा था, दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा बांधा था और तीसरे ने मास्क पहन रखा था। तीनों के हाथों में हथियार थे। उन्होंने कारोबारी की बेटी को डराकर कमरे में ले जाकर बाथरूम में बंद कर दिया।
क्या-क्या लूटा गया?
लगभग 10-15 हजार रुपये नकद
करीब 20 तोले सोने के जेवरात
एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और कार्टेज
और घर में लगे CCTV की DVR
भी ले गए। इसके बाद बदमाश कारोबारी की कार भी चुराकर ले गए, जिसे बाद में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर स्थित पथरी पावर हाउस के पास छोड़ दिया गया।
सुनील राठी गैंग का नाम लेकर गए बदमाश
घटना के बाद पीड़ित कारोबारी के बेटे तुषार चौधरी ने बताया कि जाते समय बदमाश खुद को सुनील राठी गैंग से जुड़ा बता रहे थे, जिससे परिवार और ज्यादा सहम गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, टीमें सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Haridwar
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में 27 अगस्त को जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिसके तहत अभियान के दौरान कुल 160 चालान काटे गए और करीब 3 लाख 91 हजार 600 रुपये की शमन राशि आरोपित की गई।
दोपहिया वाहन चालकों पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई दोपहिया वाहन चालकों पर हुई। बिना हेलमेट के 76 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना वैध परमिट, कर रसीद, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान 37 वाहनों की आरसी कब्जे में ली गई, जबकि 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। बाहरी राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के पर्यटक और व्यावसायिक वाहनों की भी विशेष जांच हुई। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Haridwar
लक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार

Haridwar News : जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर चोर फरार
रविवार रात हुई इस वारदात में बदमाश कथित तौर पर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

वर्तमान में केरल में पोस्टेड हैं नवीन
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में केरल में तैनात हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह मौजूद थे बताया गया कि 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह करीब 11 बजे सो गए थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर के कमरों में लाइट जल रही थी। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई और जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में बिखरा मिला सामान
अलमारी और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस पूरे मामले की जाचं में जुट गई है।
Uttarakhand
सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने किया पर्दशन
हरिद्वार : रुड़की में सोलानी नदी के पुल पर गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 24 अगस्त को मौके पर धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ता आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोलानी नदी के पुराने पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने लगाये आरोप
राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक कर्मचारी के द्वारा अभद्रता भी की गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ अर्जुन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पुल पर गड्ढों को भरने का काम आज कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण करने की बात कही। वहीं एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई कराकर जीएसबी का काम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुल काफी पुराना है और इसको लेकर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में एसडीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Dehradun22 hours agoमसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त
Nainital16 hours agoशुद्धिकरण केस में कांग्रेस के दावों पर सवाल! हाईकोर्ट ने याचिका की निस्तारित
big news18 hours agoनैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से 2 की मौत, 200 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार
uttarakhand weather42 minutes agoउत्तराखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी






































