Haridwar
Haridwar: जाम से बचाएगा पुलिस का ट्रैफिक रूट वीडियो, देखें नया प्लान

Haridwar पुलिस ने कांवड़ियों की भीड़ से जाम रोकने के लिए ट्रैफिक रूट डाइवर्जन का वीडियो जारी किया, देखें नया रास्ता और पूरा प्लान।
Haridwar: सावन के साथ ही Haridwar में कांवड़ियों की आमद तेज़ी से बढ़ रही है। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ रही है, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए Haridwar पुलिस ने ट्रैफिक रूट डाइवर्जन का विशेष वीडियो जारी किया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।
कांवड़ मेले में जाम से बचने के लिए Haridwar पुलिस का वीडियो गाइड, एसएसपी ने बताए डायवर्जन रूट
एसएसपी Haridwar प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि यह वीडियो खास तौर पर इसलिए तैयार किया गया है, ताकि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को रास्तों की सही जानकारी मिल सके और जाम से बचा जा सके। वीडियो में साफ-साफ बताया गया है कि किस रास्ते से वाहन गुजरेंगे और किन मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
Haridwar पुलिस का कहना है कि इस पहल से कांवड़ियों की यात्रा आसान होगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।
Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी सहित कई क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव व फीडबैक भी लिया। मनसा देवी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख पुलों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को लेकर आंतरिक सड़कों, हेरिटेज मार्गों और अमृत स्नान मार्गों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Haridwar
Haridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

Haridwar News : हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
हरिद्वार में मगरमच्छ ने एक 12 साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
जबड़ों में दबाकर मासूम को पानी में खींच ले गया
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मासूम की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Dehradun12 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news13 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather15 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Roorkee9 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
Uttarakhand10 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
big news7 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन







































