Haridwar
हरिद्वार: कांवड़ मेला के दौरान बंद रहेगी मांस की दुकाने।

हरिद्वार – हरिद्वार में कावड़ मेले को सकुशल संपन्न बनाने के लिए और कांवड़ मेले में असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए और उन पर नज़र बनाए रखने के लिए ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। व्यापारियों के साथ एक बैठक की जिसमें कांवड़ मेल को लेकर कई मानदंड तय किए गए जैसे हरिद्वार के उपनगर ज्वालापुर तथा अन्य क्षेत्रों में कांवड़ मेले के दौरान मीट की दुकान बंद रहेगी और कावड़ मेले में ट्रैफिक की व्यवस्थाएं की गई है और स्थानीय व्यापारी तथा अन्य समाजसेवी पुलिस की मदद करने के लिए विशेष पुलिस अधिकारी बनाए जाएंगे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा और ज्वालापुर के सीओ शांतनु पाराशर तथा अन्य पुलिस अधिकारी ज्वालापुर व्यापार मंडल के विभिन्न व्यापारी नेता पदाधिकारी आदि मौजूद थे व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया । और कांवड़ मेले के बाद पुलिस सम्मान समारोह आयोजित करने की बात कही। बैठक में व्यापारी नेता देव मल्होत्रा आदि मौजूद थे। व्यापारी नेताओं ने उत्तराखंड सरकार के इस फैसले का स्वागत किया की कावड़ मेला के दौरान कैमरा यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपना नाम लिखना पड़ेगा और पता उन्होंने कहा कि इस फैसले से और असामाजिक तत्वों पर रोक लगेगी।
Haridwar
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हैप्पी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस से पहले पुलिस एक ओरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
Table of Contents
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 सितंबर को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर इस्तकार उर्फ इस्तयाक को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की गई।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक पर वर्ष 2022 के एक मामले में मुखबिरी करने का शक था। एक आरोपी पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
Haridwar
शादी में जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में काल बनकर आई कार, 3 की मौत, 10 घायल

Haridwar News : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
Table of Contents
मंगलौर में हुआ भीषण सड़क हादसा
हरिद्वार के मंगलौर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार और ई-रिक्शे की जोरदार टक्कर हो गई। दर्दनाकक हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के दो युवकों और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा स्थित मिलापनगर निवासी 30 वर्षीय अरशद पुत्र रईस और 30 वर्षीय दिलशाद पुत्र अय्यूब अपने परिवार के साथ लक्सर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में परिवार के कुल 13 लोग सवार थे।
रविवार देर शाम जब ई-रिक्शा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में पांच साल का बच्चा भी शामिल
आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरशद और दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय उमर ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
शादी समारोह की खुशियां बदली मातम में
हादसे में खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम समेत कुल 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Haridwar
हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा
हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, गिरोह शादी की तलाश कर रहे युवकों को अपने जाल में फंसाता था। शादी तय होने के बाद आरोपी योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिला देते थे। इसके बाद उसके बेहोश होने पर घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
Pithoragarh14 hours agoपिथौरागढ़ की दारमा घाटी में बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरने से युवक की मौत
big news12 hours ago1 अक्टूबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब और दस्तावेजों पर पड़ेगा असर
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में आज पहाड़ों पर बारिश के आसार, जानें अगले कुछ कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?
Haridwar15 hours agoहैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Rudraprayag17 hours agoअक्टूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम, WorldSkills में जीते 2 सिल्वर मेडल





































