Haridwar
हरिद्वार कुंभ से पहले भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया माहौल, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सरकार को घेरा

Haridwar News : महाकुंभ के आयोजन से पहले ही हरिद्वार में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने सूबे की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के वयोवृद्ध नेता और जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने धामी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावों पर सवालिया निशान खड़े करते हुए बड़े घोटाले का अंदेशा जताया है।
Table of Contents
5 करोड़ का काम 61 करोड़ में देने का आरोप।
हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक त्रिपाठी ने दावा किया कि कनखल स्थित पौराणिक सतीकुंड के जीर्णोद्धार के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, लेकिन उसे नियमों को ताक पर रखकर 61 करोड़ रुपये की लागत पर गुजरात की एक कंपनी को सौंप दिया गया। त्रिपाठी ने इस पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मेला अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप।
मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रहे अशोक त्रिपाठी ने वर्तमान मेला अधिकारी सोनिका पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है और अर्ध कुंभ को कुंभ बताकर पेश किया जा रहा है। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उन्हें अधिकारियों द्वारा धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “मैं राम मंदिर आंदोलन समेत भाजपा और जनसंघ के लिए 20 बार जेल जा चुका हूं। मुझे डराने या गुमराह करने की कोशिश न की जाए।”
मुख्यमंत्री से मुलाकात के प्रयास नाकाम
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि वे इस मामले को लेकर पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। अपनी ही पार्टी की सरकार में उपेक्षा और फाइलों में गड़बड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें मीडिया का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।
सीएम से की स्थिति स्पष्ट करने की मांग
त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री धामी से अपील की है कि वे इस पूरे प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे धार्मिक आयोजन की पवित्रता बनी रहनी चाहिए और जनता के पैसे की खुली लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस घटनाक्रम के बाद हरिद्वार के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या भाजपा के भीतर ही सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ रहा है? फिलहाल, प्रशासन और शासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Uttarakhand
सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने किया पर्दशन
हरिद्वार : रुड़की में सोलानी नदी के पुल पर गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 24 अगस्त को मौके पर धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ता आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोलानी नदी के पुराने पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने लगाये आरोप
राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक कर्मचारी के द्वारा अभद्रता भी की गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ अर्जुन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पुल पर गड्ढों को भरने का काम आज कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण करने की बात कही। वहीं एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई कराकर जीएसबी का काम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुल काफी पुराना है और इसको लेकर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में एसडीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
Haridwar
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या

Roorkee News : रुड़की में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने अपनी दो शादीशुदा बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि वारदात में उनका एक जीजा भी घायल हुआ है।
Table of Contents
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस के खोखे और बाइक बरामद की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि चुड़ियाला निवासी विवेक उर्फ विक्की पर अपनी बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या का आरोप है। हमले में संगीता के पति संदीप को भी गोली लगी थी। घायल संदीप का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार मामले में मृतका संगीता के बेटे अर्जुन सिंह की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक को चुड़ियाला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद
आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों के कथित चरित्र को लेकर नाराज था। उसका दावा था कि इस वजह से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी और उसे लगातार लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि सामाजिक बदनामी को लेकर वह काफी तनाव में था। इसी दौरान करीब एक महीने पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी ने पूछताछ में इन परिस्थितियों को वारदात की वजह बताया है।
Haridwar
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जी बैंक्वेट हॉल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन
हरिद्वार में आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। समागम के दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में आकर कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के विकास, संसाधनों की बचत और चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ ऐतिहासिक और दूरगामी कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और ऐतिहासिक सुधारों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समय और धन की बचत कर विकास की गति को तेज करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की मुहिम का पूर्ण समर्थन किया और देशहित में इसे लागू किए जाने पर बल दिया।
Cricket24 hours agoECR vs DNG Dream11 Prediction Match 8: Playing XI, Pitch Report, Top Picks & Fantasy Tips
Cricket8 hours agoIND-W vs THAI-W Dream11 Prediction Match 3: Asia Cup 2026 Pitch Report & Fantasy XI Tips
Uttarakhand6 hours agoUttarakhand Weather Alert : मौसम विभाग ने कई जिलो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट..
Uttarakhand4 hours agoMussoorie News: मसूरी में बारिश का कहर, पानी वाले बैंड पर दरकी पहाड़ी, कई मकान खतरे की जद में









































