Haridwar
हरिद्वार पुलिस ने चाइनीज मांझे पर कसा शिकंजा , 170 पेटियां को किया आग के हवाले….

हरिद्वार – हरिद्वार के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बड़ी मात्रा में जब्त की गई मांझे की खेप को सोमवार को नष्ट कर दिया। जटवाड़ा पुल के पास पुलिस ने मांझे की पेटियों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद यह कार्रवाई पूरी हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हाल ही में कनखल क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों पर छापेमारी की और भारी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया।
पुलिस ने सिडकुल, रानीपुर, कनखल, ज्वालापुर और लक्सर में कुल आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। इस अभियान के दौरान 170 से ज्यादा चाइनीज मांझे की पेटियां जब्त की गईं। ज्वालापुर पुलिस ने 101 पेटी और 15 गट्टू चाइनीज मांझा बरामद कर व्यापारी राजेश सैनी, कमल साहु, दुर्गेश, साकिब आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Haridwar
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहे एक बुजुर्ग को एक सांड ने उठाकर जमीन पर पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में आवारा सांड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर नीचे पटक दिया। जिस से बुजुर्ग की मौत हो गई।
सींगों पर उठाकर जमीन पर पटकने से बुजुर्ग की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक घटना हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के पास की है। यहां एक बुजुर्ग शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे।

वो सड़क किनारे टहल ही रहे थे कि पीछे से आकर एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि मृतक हरिद्वार का ही रहने वाला है। जिसकी पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। सांड के हमले की ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Haridwar
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Haridwar News : वन विभाग की रुड़की रेंज स्थित ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार
हरिद्वार में ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिरा था गुलदार
बताया जा रहा है कि गुलदार जंगल से भटककर गांव के पास पहुंचा और एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। गुलदार काफी देर से गड्ढे में फंसा हुआ था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। गड्ढा गहरा होने के कारण वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
वन विभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ के निर्देश पर रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। रात के वक्त मौके पर एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान शुरू किया।
गुलदार को सुरक्षित निकालने के लिए देहरादून से पशु चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया, ताकि उसे बिना किसी खतरे के बाहर निकाला जा सके। इसके बाद वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सावधानी के साथ गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाला।
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Cricket4 hours agoएबटाबाद फाल्कन्स बनाम लाहौर ब्लूज़ नेशनल टी20 कप 2026 मैच 19 (16-03-2026)..
Breakingnews22 hours agoPITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल
Uttarakhand3 hours agoUttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Cricket3 hours agoइंडिया कैपटैंस बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स लीजेंड लीग क्रिकेट मैच 6 (16 मार्च 2026)..
Nainital3 hours agoनैनीताल : मुक्तेश्वर के सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
big news4 hours agoअल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
big news1 hour agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
big news3 hours agoपांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, पंश्चिम बंगाल में दो फेज में होगा मतदान, जानें किस राज्य में कब होगी वोटिंग ?





































