Haridwar
हरिद्वार: कुख्यात गैंगस्टर को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाने के मामले ने पकड़ा तूल,हरिगिरी महाराज ने जाँच की कही बात !

हरिद्वार – अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाते हुए गुरु दीक्षा देने का मामला तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया के जरिये ये खबर सामने आने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने मामले में की जांच कराने की बात कही है। किसने संत बनाया, कौन इसमें शामिल रहा इसको लेकर सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाएगी।

अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित खनौइया गांव निवासी प्रकाश पांडे उर्फ पीपी छोटा राजन का दाहिनी हाथ हुआ करता था। इन दिनों वह अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पिछले साल अगस्त में पौड़ी जेल से पीपी को हरिद्वार जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था, मगर कुछ माह पहले उसे अल्मोड़ा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हाल ही में पीपी पांडेय को अल्मोड़ा जेल में गुरु दीक्षा देते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाने की बात सामने आई है। साथ ही उसे कई मंदिरों का मुख्य महंत भी बनाने का दावा किया गया है।
जेल में बंद गैंगस्टर को जूना अखाड़ा का संत बनाने की बात पता चलने पर अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्रीमहंत हरिगिरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये पूरी तरह से गलत है। इस मामले को लेकर सात सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। लालच में अगर किसी ने तरह का काम किया है तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सत्या क्या इसका पता लगाने के लिए ही फिलहाल कमेटी का गठन किया जाएगा।
जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। अगर अखाड़े के ही महात्माओं ने ये किया है तो उन्हें भी बाहर रास्ता दिखाया जाएगा। जूना अखाड़े के सचिव श्रीमहंत हरिगिरी का कहना है कि अखाड़े ने कोई महामंडलेश्वर नहीं बनाया है। अखाड़े के एक बाबा ने उन्हें अपना चेला बनाया है। फिर भी जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। जो रिपेार्ट देगी, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। महामंडलेश्वर बनाने की लंबी प्रक्रिया है, वो भी केवल कुंभ में बनाए जाते हैं।
Haridwar
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश

Haridwar News : फाल्गुन मास, रंगों और मस्ती का महीना। देशभर में कहीं बरसाना की लठमार होली तो कहीं मथुरा की फूलों की होली की धूम है। धर्म नगरी हरिद्वार में भी होली की धूम देखने के लिए मिल रही है।
Table of Contents
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली
रंगएकादशी के बाद हर तरफ रंग और उमंग का उत्सव देखने को मिल रहा है। लोग अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार के जूना अखाड़ा में संतों ने अनोखे अंदाज में रंगों और गाय के गोबर से होली खेलकर परंपरा और आस्था का संदेश दिया।
अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
हरिद्वार के जूना अखाड़ा स्थित माया देवी मंदिर प्रांगण में निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने शुक्रवार को पारंपरिक रंगों के साथ-साथ गाय के गोबर से होली खेली। संतों ने एक-दूसरे को रंग और गोबर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा भजन-कीर्तन के बीच उत्सव मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि गोबर होली हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसका गोबर भी पवित्र माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता का संदेश देता है।

होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का करता है कार्य
स्वामी हरिगिरि महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार ने कहा कि होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। गोबर होली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना चाहिए। संत समाज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे होली को प्रेम, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं।
Haridwar
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन, हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के लिए दो महीने का समय बचा है। जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Table of Contents
चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर
चारधाम यात्रा के लिए कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित में 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष, रोशनाबाद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन
बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालुओं का पंजीकरण पूर्व वर्षों की भांति ऋषिकुल मैदान में किया जाएगा। यहां जर्मन हैंगर युक्त अस्थायी पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा, जहां बिजली, पानी, पंखे और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

डीएम ने 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को होल्डिंग एरिया चिन्हित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा गया। एसपी सिटी अभय सिंह ने पुलिस तैयारियों की जानकारी दी।
हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित
परिवहन विभाग को ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश मिले। नगर निगम को पंजीकरण केंद्र व होल्डिंग एरिया में मोबाइल टॉयलेट व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यात्रा मार्ग के कार्य समय से पूर्ण करने और पर्यटन विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया।
Haridwar
हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष

हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बठक में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
हरिद्वार (Haridwar): गुरुवार को हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की ट्रस्टियों की आम सभा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी ने की। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे ट्रस्टियों ने भाग लिया और समाज के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, ट्रस्ट के चुनाव भी संपन्न कराए गए, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
मुख्य बिंदु
समाज के उत्थान पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक के दौरान ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने नामदेव समाज के सामाजिक और शैक्षिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों की सहायता, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक एकता को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताई प्राथमिकताएं
अध्यक्ष चुने जाने के बाद अवनीश प्रेमी ने सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना होगा। विशेष रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा बेटियों के विवाह और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
ट्रस्ट की उपलब्धियों पर भी हुई चर्चा
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने धर्मशाला में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में लिफ्ट और नए कमरों का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सदस्यों ने दिया सहयोग का आश्वासन
बैठक में गुजरात से आए जगदीश परिहार ने समाज को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि श्री नामदेव जी की कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ा जा सकता है। वहीं संरक्षक पूरण चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस आम सभा में जगदीश जैसल (जोधपुर), कुलदीप वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, अजय वर्मा, बजरंग लाल, राजेंद्र रूहेला, विजय तोलाम्बिया, दीनदयाल छीपा, विनोद पेंटर, नरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा उर्फ भोला, आलोक वर्मा, कैलाश चंद, जगदीश लाल (जोधपुर), सम्पत लाल उठवाल, रमेश पूर्वा (चेन्नई), हेमंत पूर्वा, सरदार शहर और अविरल प्रेमी सहित कई लोगों ने भाग लिया।
Uttarakhand17 hours agoउत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
Udham Singh Nagar21 hours agoRudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
Ramnagar21 hours agoहोली के रंगों से स्किन नहीं होगी खराब, उत्तराखंड में यहां बनाया जा रहा सब्जियों-फूलों से सुरक्षित हर्बल गुलाल
Haldwani24 hours agoहल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
Cricket21 hours agoAUS-W vs IND-W Dream11 Prediction Today: तीसरे ODI में भारत की साख दांव पर, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम…
Dehradun24 hours agoहोली को लेकर दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सेवाएँ 24×7, अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती
Pithoragarh20 hours agoपिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है टीकाकरण




































