Dehradun
धराली आपदा पर राजभवन में हाई लेवल मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा ‘कोई कसर न छोड़ी जाए’, सेना-ITBP को दिए सख्त निर्देश

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में उत्तरकाशी आपदा के दृष्टिगत शासन, पुलिस, सेना एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने कहा कि इस समय खोज, राहत एवं बचाव कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार मशीनों एवं उपकरणों का मूल्यांकन कर त्वरित मोबिलाइजेशन किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार भी इस आपदा की घड़ी में हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने अवगत कराया कि राहत एवं बचाव कार्यों हेतु आवश्यक संसाधनों एवं टीमों का तेजी से समन्वयन और मोबिलाइजेशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव टीमों के समक्ष खराब मौसम बड़ी बाधा है। उन्होंने बताया कि सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी दी कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रभावित क्षेत्र हेतु रवाना कर दिया गया है। जीओसी सब एरिया, मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल ने बताया कि हर्षिल के निकट स्थित सेना का हेलीपैड सुरक्षित है और मौसम अनुकूल होने पर इसके माध्यम से खोज और बचाव कार्यों को गति दी जाएगी।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने अब तक किए गए राहत और बचाव प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीजी ए.पी. अंशुमान, सचिव गृह शैलेश बगोली एवं आईटीबीपी के डीआईजी बरिंदरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु देंगे एक माह का वेतन

Uttarkashi – उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान एवं कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य-नागरिक समन्वय तथा गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली परंपरा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
Dehradun
उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून(उत्तराखंड)। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम।
15 अगस्त से पहले होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव।
11 अगस्त को होगा नॉमिनेशन, इसी दिन होगी नामांकन पत्रों की जांच।
12 अगस्त को नामांकन आपसे की तारीख की गई तय।
14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…