Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने लागू किया यातायात प्लान।

हरिद्वार – बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस ने भी सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान लागू किया गया है।
बुधवार की रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर है। स्नान संपन्न होने तक यातायात प्लान लागू रहेगा। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि स्नान को लेकर रूट प्लान लागू करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक और भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से ऐसे आएंगे वाहन
- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए आने वाले वाहनों नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होकर हरिद्वार पहुंचेंगे। अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में वाहन पार्क किए जाएंगे।
- यातायात का दबाव बढ़ने पर गुरूकुल कांगड़ी से सर्विस लेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा से भेजते हुए बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजा जाएगा।
- अत्यधिक दबाव बढ़ने पर मंगलौर से नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
- वाहनों का दबाव बढने पर दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले समस्त वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। पंजाब-हरियाणा से सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344 होते हुए, नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी से होकर अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर सभी वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
छोटे वाहनों के लिए ये व्यवस्था
- नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक से दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- दबाव बढने पर सभी वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
- देहरादून/ऋषिकेश से से आने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- सिडकुल/शिवालिक नगर से आने वाले वाहन शिवालिक नगर चौक, भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में आएंगे।
- दिल्ली की तरफ से आने वाली पर्यटक बसों/ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।
- नजीबाबाद से आने वाले हल्के वाहनों/बसों को रोडवेज बस अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में भेजा जा रहा।
- नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों/बसों को 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज हाईवे, चंडीघाट चौक अंडर पास से यू.टर्न लेकर देहरादून को भेजे जा रहे।
- नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले हल्के वाहन 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज हाईवे पर बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जा रहे।
- नजीबाबाद से आने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) मंडावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुए लक्सर से पथरी से सिंहद्वार होते हुए जा सकेंगे। मीरापुर मुजफ्फरनगर होते हुए आ सकेंगे।
दबाव बढ़ने पर ऑटो/विक्रम व ई-रिक्शा होंगे डायवर्ट
- देहरादून/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/बिक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।
- ज्वालापुर से आने वाले ऑटो/विक्रम व ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।
- जगजीतपुर से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे।
- कनखल से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जाएंगे।
- भेल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे।
- हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा बिल्वकेश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।
Haridwar
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Table of Contents
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण होने की जानकारी मिली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कृपाल स्कूल के पास पुलिया पर खेल रहीं दो बच्चियां अचानक उफनते नाले में जा गिरीं। हादसे में सात वर्षीय बच्ची को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची तेज पानी के बहाव में बह गई।
Table of Contents
पुलिया पर खेलते वक्त अचानक नाले में गिरीं दो बच्चियां
हरिद्वार में दो बच्चियां पुलिया पर खेलती हुई नाले में बह गईं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद नाले में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
बारिश के कारण नाले का बढ़ गया था जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम रावली महदूद क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान पुलिया के पास खेल रही हिमानी (7) और विधिका (6) पानी की चपेट में आकर नाले में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने हिमानी को बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका तेज बहाव में बह गई।
विधिका बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली की रहने वाली थी और वर्तमान में कृपाल नगर, रावली महदूद में रह रही थी।

लापता बच्ची की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों ने नाले के अलग-अलग हिस्सों में बच्ची की खोज शुरू की। बारिश और तेज बहाव के बावजूद टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा।
बच्ची के संभावित बहाव क्षेत्र और आसपास के नालों में भी तलाश की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक छह वर्षीय बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया था।
Haridwar
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में 27 अगस्त को जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिसके तहत अभियान के दौरान कुल 160 चालान काटे गए और करीब 3 लाख 91 हजार 600 रुपये की शमन राशि आरोपित की गई।
दोपहिया वाहन चालकों पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई दोपहिया वाहन चालकों पर हुई। बिना हेलमेट के 76 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना वैध परमिट, कर रसीद, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
चेकिंग के दौरान 37 वाहनों की आरसी कब्जे में ली गई, जबकि 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। बाहरी राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के पर्यटक और व्यावसायिक वाहनों की भी विशेष जांच हुई। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Haridwar6 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Dehradun13 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Dehradun13 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार
Pithoragarh10 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज





































