Haldwani
हल्द्वानी: बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का एक और उदाहरण, सालों से बंद है सोबन सिंह जीना अस्पताल में ICU

हल्द्वानी: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पहले से चिंता का कारण रही है, लेकिन अब बड़े शहरों के अस्पताल भी गंभीर हालात से गुजर रहे हैं।
हल्द्वानी करोड़ों की लागत से बना ICU चार साल से बंद, मरीज परेशान
हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में करीब चार साल पहले 10 बेड वाला अत्याधुनिक ICU बनाया गया था, लेकिन यह यूनिट आज तक शुरू नहीं हो पाई है। ICU में लगी महंगी मशीनें इस्तेमाल होने के बजाय बंद कमरों में पड़ी–पड़ी खराब होने के कगार पर हैं, जबकि गंभीर मरीजों को लगातार दूसरे शहरों में रेफर किया जा रहा है।
अधिकारी भी हैं चिंतित, पर नहीं मिल पा रहे विशेषज्ञ डॉक्टर
स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी ICU के बंद रहने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जब तक विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो जाती, ICU शुरू करना मुश्किल है।
हैरानी की बात है कि चार साल बीत जाने के बाद भी विभाग इस व्यवस्था को पूरा नहीं कर पाया।
अस्पताल के CMS डॉ. खड़क सिंह दुगताल ने बताया कि ICU चलाने के लिए न्यूनतम स्टाफ भी उपलब्ध नहीं है। “जरूरी नियुक्तियां मिलते ही ICU शुरू किया जा सकता है,”
ICU बंद होने के कारण मरीजों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
- गंभीर मरीजों को देहरादून, दिल्ली या अन्य बड़े अस्पतालों में भेजने की मजबूरी
- मरीजों और परिवारों पर भारी खर्च
- इलाज में देरी से जोखिम बढ़ना
- करोड़ों की मशीनें बिना इस्तेमाल ही बेकार होना ॉ
- लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से भरोसा उठना
कुल मिलाकर करोड़ों की लागत से तैयार यह ICU स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और क्रियान्वयन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। हल्द्वानी जैसे प्रमुख शहर के अस्पताल की यह स्थिति पूरे स्वास्थ्य ढांचे पर सवाल खड़े करती है। पहाड़ों में पहले ही डॉक्टरों की कमी बड़ी समस्या है। अधिकतर डॉक्टर पहाड़ी सेवाओं से दूरी बनाते हैं, जिसके कारण दूरस्थ इलाकों के लोगों को शहरों पर निर्भर होना पड़ता है।
चार साल से बंद पड़ा ICU यह दिखाता है कि योजनाएं भले ही कागज़ पर बड़ी हों, लेकिन क्रियान्वयन में लापरवाही का सीधा असर जनता को झेलना पड़ रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Dehradun10 hours agoDAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
Ramnagar11 hours agoरामनगर नगर पालिका में कुमाऊं कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, मौके पर मचा हड़कंप
Rudraprayag8 hours agoरूद्रप्रयाग में विजिलेंस का एक्शन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
big news9 hours agoवोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, SIR हुआ खत्म, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Uttarkashi3 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, पीएचसी आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की मौत






































