Nainital
समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल , खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान का लाइसेंस किया सस्पेंड…..

हल्द्वानी : हल्द्वानी के MB इंटर कॉलेज के पास प्रसिद्ध समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में दुकान में निरीक्षण कार्यवाही की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनके द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया है और वीडियो सत्य पाया गया है और जो कर्मचारी पैर से आलू धो रहा था उससे भी पूछताछ की गई है। फिलहाल दुकान का खाद्य सुरक्षा पूर्ति विभाग द्वारा दिया गया लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है इसके अलावा ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं दुकान स्वामी महिला ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा यह गलती हुई है जिसको वह सुधारने का प्रयास करेंगे।
#Haldwani #SamosaShop #FoodSafety #ViralVideo #FoodSafetyDepartment #HealthViolation #FoodInspection #SamosaShopAction #HalwaniNews #FoodSafetyViolation #HaldwaniIncident
Ramnagar
रामनगर में युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, खून से लतपत मिला शव
Ramnagar: 18 वर्षीय युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या
मुख्य बिंदु
रामनगर (Ramnagar): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ पर गुरुवार सुबह एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
नैनीताल जिले के Ramnagar में युवक की बेरहमी से हत्या
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी के पास भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ मिला थी। घटना की खबर फ़ैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक एक दिन पहले से था लापता
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त समीर उर्फ लक्की (18 वर्ष) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी रामनगर के रूप में की गई। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलने पर वो भी घटना स्थल पर पहुंचे।
पढ़ें ये भी – देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए अहम साक्ष्य
मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था। जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद अब गुरुवार सुबह समीर का शव नहर किनारे से लहूलुहान स्थिति में बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि
युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये भी –पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Nainital
नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, यहां 15 से 17 जनवरी सभी स्कूल को बंद करने के आदेश

Nainital News : नैनीताल में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के कारण लोग दहशत में हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों और लेकर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में यहां15 से 17 जनवरी स्कूल रहेंगे बंद
Nainital जिले के पहाड़ी इलाकों में लगातार जंगली जानवरों के हमलों के मामले बढ़ रहे हैं। जिस कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए जिले के धारी, ओखलाकांड और रामगढ़ विकास खंड स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।
15 जनवरी से 17 जनवरी तक Nainital के इन तीन ब्लॉकों धारी, ओखलाकांड और रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
बता दें कि ये फैसला गुलदार और बाघ के बढ़ते आतकं के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ समय से पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों बढ़ने के कारण डर का माहौल है। स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को जंगल और सुनसान वाले इलाकों से भी गुजरना पड़ता है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए ये फैसला लिया गया है।
जारी आदेश का कड़ाई से पालन के निर्देश
आदेश में कहा गया है कि मुख्य शिक्षाधिकारी, जनपद नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल ये सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश की सूचना सम्बन्धित समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में अध्ययनरत् बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचा दी जाए। जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

Ramnagar
रामनगर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Ramnagar News : रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेड़ा गांव के पास ओवरटेक के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 29 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
Ramnagar में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत
रामनगर में मकर संक्रांति के दिन देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि खत्री पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। जबकि रवि के साथ बाइक पर सवार 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासिटीला, गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक बाइक से जा रहे थे और टेड़ा गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे उनके साथी दूसरी बाइक से दोनों घायलों को Ramnagar के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रवि खत्री को मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो साल पहले ही हुई थी मृतक की शादी
बताया जा रहा है कि मृतक रवि की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। उसकी एक साल की मासूम बेटी भी है। इसके साथ ही रवि अपने परिवार का भी एकमात्र वारिस था और हाल ही में उसके पिता हीरा सिंह ने उसके लिए दूध की डेरी भी खोली थी, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
मिली जानकारी के मुताबिक रवि खत्री अपने परिवार का इकलौता बेटा था,परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी पढ़ाई कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
Cricket8 hours agoPC बनाम PR ड्रीम 11 भविष्यवाणी: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स..
Pithoragarh5 hours agoOM Parvat पर मंडराया जलवायु संकट: जनवरी में बर्फ के बिना दिखा पवित्र ॐ पर्वत, बढ़ी हिमालय की चिंता..
big news11 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, शहरी विकास और शिक्षा पर हो सकता है बड़ा फैसला
Dehradun7 hours agoपिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Ramnagar10 hours agoरामनगर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Job9 hours agoRBI Office Attendant Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 572 पद, पूरी जानकारी हिंदी में
Nainital10 hours agoनहीं थम रहा गुलदार का आतंक, यहां 15 से 17 जनवरी सभी स्कूल को बंद करने के आदेश
Haridwar4 hours agoकुंभ से पहले हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग तेज, गंगा सभा ने अधिकारियों-पत्रकारों से की ये अपील










































