Dehradun
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूं तो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, चर्चाओं में रहने के पीछे एक बड़ी वजह और भी है। हरीश रावत अक्सर उत्तराखंडी उत्पादों और व्यंजनों पर आधारित पार्टी को लेकर हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर देते हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज माल्टा पार्टी देते हुए गैरसैण माल्टा प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजित प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों के लिए इनाम भी रखा। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार दिए।
कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए
हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी माल्टा केवल सात रुपए समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद इसका समर्थन मूल्य 25 रुपए किया जाएगा। इसे मध्य हिमालय क्षेत्र के किसानों की आर्थिक की में इजाफा होगा।
गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर किया कटाक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बिना नाम लिए ही बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब लोग धर्म का उपयोग करके सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर्म को मिलाकर सफलता का मंत्र बताते हैं। जो हमारे नौनिहालों के लिए सफलता का प्रतीक बन सकता है।
big news
देहरादून डीएम सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा, मौके पर मचा हड़कंप

Dehradun News : देहरादून में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
Table of Contents
देहरादून डीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मारा छापा
देहरादून डीएम सविन बंसल ने आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख रजिस्टर संदिग्ध स्थिति में पाए गए। जिलाधिकारी ने तुरंत इन अभिलेखों को कब्जे में लेकर जब्त करने के निर्देश दिए।
दोषी पाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ मामलों में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री की गई, जो नियमों का उल्लंघन है।

इसके अलावा, धारा 47-ए के तहत स्टांप शुल्क में गड़बड़ी से जुड़े 47 मामलों की पहचान की गई है। इसे वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला मानते हुए आगे विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही आई सामने
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में पारदर्शिता की कमी, रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियाओं के उल्लंघन जैसे अन्य मुद्दे भी सामने आए। जिला प्रशासन अब इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर समग्र रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
Dehradun
असम में प्रचंड बहुमत पर सीएम धामी का बयान, विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल

Dehradun News : आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम परिणाम जारी हो रहे हैं। कई जगहों पर काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
असम में प्रचंड बहुमत पर सीएम धामी ने दी बधाई
असम में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक बीजेपी कार्यकर्ता आतिशबाजी कर मिठाईयां बांट रहे हैं। इस जीत पर सीएम धामी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विकास और विश्वास ने रचा इतिहास
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि “असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर असम की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”

असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल
PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के प्रभावी सुशासन तथा भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के संगठनात्मक समर्पण ने डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
Dehradun
मानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी

Dehradun News : देहरादून के लिए मानसून सीजन के लिए अलर्ट जारी, नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ी चेतावनी
Dehradun News : जून के अंत तक उत्तराखंड में मानसून दस्तक देने वाला है। इसे देखते हुए शासन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच एनडीएमए की देहरादून के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है।
Table of Contents
जून के अंत तक उत्तराखंड में मानसून देगा दस्तक
उत्तराखंड में इस साल जून के अंत तक मानसून की दस्तक हो सकती है। हर साल मानसून के दौरान प्रदेश में आपदाएं बड़ी चुनौती बनती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। खासकर नदी किनारे बसे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस बीच एनडीएमए के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल का बड़ा बयान सामने आया है।
देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा
देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में “हिमालयन डिजास्टर” विषय पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. असवाल ने कहा कि नदी किनारे रहना बेहद खतरनाक है। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे स्थानों पर दीवारों पर लिख देना चाहिए—“यहां मौत फ्री में मिलने वाली है।” उनका कहना है कि बिना वैज्ञानिक प्लानिंग के नदी किनारे निर्माण आपदा को न्योता देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि नदियों का अपना एक फ्लड पैटर्न होता है, जिसे HFL (हाइएस्ट फ्लड लेवल) के आधार पर चिन्हित करना जरूरी है। इसके बिना सुरक्षित लैंड यूज प्लानिंग संभव नहीं है।
देहरादून के लिए NDMA की बड़ी चेतावनी
वाडिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. विनीत कुमार गहलोत ने कहा कि जोखिम के बावजूद लोग मजबूरी में नदी किनारे बसते हैं, जिसमें गरीबी एक बड़ा कारण है। देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे ऐसी स्थिति साफ देखी जा सकती है।
सरकार स्तर पर प्रयास जारी हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या मानसून से पहले नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए ठोस नीति बन पाएगी, या फिर हर साल की तरह इस बार भी आपदा का खतरा बरकरार रहेगा।
Cricket20 hours agoDC vs CSK Dream11 Team Match 48 IPL 2026 : दिल्ली के ‘किला’ को भेदने उतरेगी चेन्नई की ‘येलो आर्मी’, ये है आज की सबसे तगड़ी फैंटेसी टीम.
Cricket20 hours agoMI vs LSG Dream11 Team Match 47 IPL 2026: क्या वानखेड़े में पलटेगी मुंबई की किस्मत? देखें बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन…
big news22 hours agoबड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी
Dehradun15 hours agoअसम में प्रचंड बहुमत पर सीएम धामी का बयान, विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल
Breakingnews14 hours agoनैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस
Haldwani20 hours agoलालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
Champawat18 hours agoबारिश के बीच DM ने स्वाला में किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजा
Udham Singh Nagar14 hours agoप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…







































