Uttarakhand
अगर आप जा रहे है गंगोत्री धाम तो गंगनानी कुंड जाए जरुर, चारधाम यात्रा की सारी थकान हो जाती है दूर।

उत्तरकाशी – अगर आप चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं तो गंगोत्री धाम जाते समय गंगनानी कुंड जरूर जाए। दरअसल, गंगोत्री मार्ग पर स्थित इस कुंड में 12 महीने पानी गर्म रहता है। इस कुंड में स्नान करने से चारधाम यात्रा की सारी थकान दूर हो जाती है।

जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी की दूरी पर गंगनानी नामक स्थान है। यहां गंगोत्री हाईवे के दायीं ओर सीढि़यां चढ़कर पहाड़ पर है गंगनानी कुंड। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु हो या पर्यटक यहां रुककर कुंड में स्नान करना नहीं भूलते हैं।
शुरुआत में कुंड का जल कुछ गर्म सा लगता है, लेकिन जब कुंड में स्नान के लिए उतरते हैं तो यह ज्यादा गर्म नहीं लगता। बताते हैं कि गंधक और सल्फर युक्त यह गर्म जल शरीर में त्वचा संबंधी चर्म रोग, दाद-खाज व खुजली जैसी तकलीफों को दूर करने में सहायक है। यही कारण है कि ऑफ सीजन में भी वर्षभर यहां पर्यटक पहुंचते रहते हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच कुंड के गर्म जल में स्नान का अपना ही आनंद रहता है।
पराशर ऋषि के मंदिर के भी कर सकते हैं दर्शन
गंगनानी कुंड के पास पराशर ऋषि का मंदिर भी है। पराशर ऋषि एक दिव्य और अलौकिक शक्तियों के ऋषि थे। वह भगवान शिव के अनन्य उपासक थे। वह महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास के पिता थे। उन्होंने ही वैदिक ज्योतिष शास्त्र का निर्माण किया था।
दो कुंड हैं मौजूद
गंगनानी में एक नहीं बल्कि दो कुंड हैं। जिसमें महिलाएं स्नान करती हैं उसे वशिष्ठ कुंड कहते हैं। जिसमें पुरुष स्नान करते हैं उसे व्यास कुंड कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर वेदव्यास के पिता महर्षि पराशर ने हजारों सालों तक तपस्या की थी, तब इस गर्म जल का उद्गम हुआ।
Dehradun
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन, कहा- ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया।
Table of Contents
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन
सीएम धामी ने आज “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सचिवालय कर्मियों से खेल गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित – सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Uttarakhand
रुद्रपुर में 10 लाख Fake NCERT किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला उजागर

FAKE NCERT BOOKS SCAM: रुद्रपुर में छापा, लाखों नकली NCERT किताबें जब्त
FAKE NCERT BOOKS SCAM: उत्तराखंड के रुद्रपुर के कीरतपुर स्थित एक गोदाम से करीब 10 लाख फर्जी एनसीईआरटी किताबें मिलने के बाद देश के सबसे बड़े किताब घोटाले का खुलासा हुआ है. जांच में किताबें नकली पाई गईं, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की पड़ताल में जुट गई है.
मुख्य बिंदु
देश का सबसे बड़ा किताब फर्जीवाड़ा उजागर
दरअसल, रुद्रपुर के कीरतपुर इलाके में एक गोदाम से भारी मात्रा में NCERT की फर्जी किताबें बरामद की गई हैं. जांच के दौरान इनकी संख्या करीब 10 लाख बताई गई, जिसे अधिकारियों ने अब तक का सबसे बड़ा किताब फर्जीवाड़ा करार दिया है.
ये भी पढ़ें_ देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
छापेमारी में खुला राज, NCERT की फर्जी किताबें बरामद
बीते शनिवार देर रात पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा था. इस दौरान एक कैंटर में भरी किताबें पकड़ी गईं, जबकि गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में गोदाम खोलकर जांच की गई, जिसमें इतनी भारी संख्या में किताबें मिलने से शक और गहरा होता चला गया.
जांच में फर्जी साबित हुईं किताबें
इसके बाद सोमवार को दिल्ली से पहुंची NCERT की टीम ने किताबों की बारीकी से जांच की. जांच में सामने आया कि किताबों पर असली वाटरमार्क नहीं था. इतना ही नहीं, कई किताबों में बारकोड भी गायब था और प्रिंट क्वालिटी भी बेहद खराब पाई गई.

ये भी पढ़ें_ देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
NCERT’ की जगह ‘ACERT’ का खेल
चौंकाने वाली बात ये रही कि किताबों में NCERT की जगह ‘ACERT-2024’ का वाटरमार्क इस्तेमाल किया गया था. इससे साफ हो गया कि किताबें पूरी तरह नकली हैं. फिलहाल अधिकारियों ने सैंपल लेकर आगे की जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि पूरे फर्जीवाड़े की पुष्टि हो सके.
कई राज्यों से जुड़े गिरोह के तार
इसी बीच पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस फर्जी धंधे के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, मेरठ निवासी एक आरोपी इस नेटवर्क का हिस्सा है, लेकिन संभावना है कि इसमें और भी लोग शामिल हों.

ये भी पढ़ें_ बेटे ने किया माँ से फर्जीवाड़ा , बिना बताए मकान गिरवी रखकर लिया लोन
आगे की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया
फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट से निर्देश लिए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा.
Dehradun
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी की डोईवाला पुलिस ने नकरौंदा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि बीते दिनों डोईवाला के नकरौंदा निवासी जियालाल के घर पर उस समय चोरी हुई थी जब वे सपरिवार एक समारोह में गए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था।
इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। आज चेकिंग के दौरान हर्रावाला बैरियर के पास एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए।
वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी सीज
आरोपियों की पहचान गुरविंदर शुभम और जागीर नाथ निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं। इनके खिलाफ डोईवाला के अलावा थाना रायपुर में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर दिया है।
Dehradun24 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Cricket23 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Cricket24 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 2nd T20I
Cricket3 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Trending23 hours agoGudi Padwa 2026 : 19 या 20 मार्च किस दिन है गुड़ी पड़वा पर्व ?, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
Haridwar24 hours agoहरिद्वार : कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी, सीएम धामी ने किया निरीक्षण
big news5 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Dehradun22 hours agoमुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को जल्द करें पूरा, CS ने लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में फैसला लेने के दिए निर्देश





































