Dehradun
बेटा हो तो ऐसा: महाकुंभ में मुख्यमंत्री धामी ने अपनी माता जी को संगम में कराया स्नान !

प्रयागराज: इस समय पूरे देश की निगाहें प्रयागराज महाकुंभ पर टिकी हुई हैं, जहां आस्था की गंगा प्रवाहित हो रही है। हर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर स्वयं को आध्यात्मिक रूप से धन्य महसूस कर रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सपरिवार प्रयागराज पहुंचे और श्रद्धा के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री धामी पूरी तरह पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए, कंधे पर जनेऊ धारण किए हुए। यह नजारा देखते ही लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और हर कोई उनकी धार्मिक आस्था को देखकर प्रभावित नजर आया।

मुख्यमंत्री धामी को अक्सर ‘धर्म रक्षक धामी’ के नाम से जाना जाता है, और आज की यह तस्वीर इस उपाधि को सार्थक करती है। राजनीति में अक्सर जनेऊ चुनावी रंग में लिपटा नजर आता है, लेकिन धामी के कंधे पर यह पवित्र धागा उनकी सनातन परंपरा और धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी की यह तस्वीर तब और भी भावुक कर देने वाली हो गयी जब वे अपनी माता जी को स्वयं संगम में स्नान कराते हैं और जलाभिषेक करते हैं। यह उनकी माता के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है।

निस्संदेह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह धार्मिक रूप लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के बीच उनकी यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि धर्म और परंपराएं केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।
Breakingnews
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार रोक लग गई है और इसकी घोषणा हो गई है। लंबी चर्चाओं के बाद आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। आज ही खजानदास सहित पांच मंत्री शपथ लेंगे।
Table of Contents
आज होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
धामी मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। चैत्र नवरात्रों की शुभ मुहूर्त में आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि आज नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खजानदास सहित ये पांच मंत्री लेंगे शपथ
राजपुर के विधायक खजानदास समेत पांच नेताओं के लिए चैत्र नवरात्रि खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि आज रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल से भी दो अन्य मंत्री पद की थपथ लेंगे।

चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर लिया गया फैसला
धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड मुख्य रहा। इस रिकॉर्ड के बल पर ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके साथ ही धामी सरकार और संगठन ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया है।
Dehradun
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन

hindu new year 2026 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सीएम ने शासकीय आवास में हवन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
Table of Contents
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को माँ आदि शक्ति भगवती की आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

हिंदू नववर्ष नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिंदू नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पावन अवसर नवीन ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जो हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि ये नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सफलता लेकर आए।आइए, हम सभी मिलकर सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को और सुदृढ़ करें।
big news
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त

Uttarakhand News : धामी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है।
Table of Contents
UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसर कार्यमुक्त
मंगलवार देर शाम धामी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सरकार ने यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। बता दें कि ये सभी अधिकारी सेवा विस्तार पर काम कर रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए आदेश
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक पावर यूटिलिटी यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो साल का सेवा विस्तार दिया था। अब उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

उनकी जगह गजेंद्र सिंह बुदियाल को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में यूजेवीएनएल में यमुना वैली (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक और पिटकुल में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, और अब उन्हें यूपीसीएल के नए एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी कार्यमुक्त
यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी कार्यमुक्त कर दिया है। बता दें कि उन्हें 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति के बाद दो साल का सेवा विस्तार दिया गया था। अब उनके स्थान पर यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय कुमार अग्रवाल को भी शासन ने किया कार्यमुक्त
शासन ने एक यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को भी उनके पद से हटा दिया है। यानी कि उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। फिलहाल इस पद की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपी गई है।

Cricket23 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
Cricket19 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 3rd T20I 2026 (20-03-2026)
Cricket18 hours agoन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला 2026 , जानिए आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रीव्यू…
big news16 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
uttarakhand weather22 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
Cricket23 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st T20I 2026 , Australia Women tour of West Indies..
Dehradun22 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
National23 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ






































