Nainital
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में बाघ ने श्रमिक को बनाया निवाला।

रामनगर/नैनीताल – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में फिर से बाघ ने श्रमिक को मार डाला। श्रमिक ढिकाला कैंपस के बाहर झाड़ियाें काे काट रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह देख वन कर्मियों ने शोर मचाते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की, तब जाकर बाघ श्रमिक के शव को छोड़कर जंगल में चला गया।

ढिकाला कैंपस में स्टाफ क्वार्टर के पास झाड़ियों को काटने का काम चल रहा था। चार श्रमिक कैंपस के अंदर और चार श्रमिक सोलर फेंसिंग के बाहरी हिस्से में झाड़ी काट रहे थे।
बाहरी हिस्से में काम कर रहे राम बहादुर (58) पुत्र खड़क बहादुर निवासी नेपाल को बाघ खींचकर जंगल की ओर ले गया। हालांकि इस दौरान बंदूक के साथ वन कर्मी भी मौजूद थे जिन्होंने ट्रैक्टर आदि वाहनों से पीछा कर 12 राउंड फायरिंग की और पटाखे फोड़े। घटनास्थल से करीब 70 मीटर दूर बाघ मजदूर को छोड़ गया लेकिन तब तक मजदूर ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया।
श्रमिक के शव को कब्जे में लेने बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया।
हमलावर बाघ को ट्रैंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा
बाघ के हमले में श्रमिक की मौत की सूचना पर कॉर्बेट पार्क निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय, उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, ढिकाला रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत, सर्पदुली रेंजर बिंदरपाल आदि मौके पर पहुंचे। बाघ के हमले को देखते हुए उस क्षेत्र में पर्यटन को रोक दिया गया। वनकर्मियों ने हमलावर बाघ को ट्रैंकुलाइज किया और उसे ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया।
Nainital
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

Nainital News : नैनीताल में देर रात एक मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
Table of Contents
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल
नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्य गांव के पास मिनी ट्रक में गाय ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भीमताल क्षेत्र के सूर्य गांव के पास एक मिनी कंटेनर संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसमें गाय को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों को शक होने पर पुलिस को दी जानकारी
स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी कंटेनर को रोककर जांच की। गोलमोल जवाब मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Cricket22 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket21 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news23 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Nainital22 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news17 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews16 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news20 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news21 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद






































