Bageshwar
जनपद बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने अवकाश किया घोषित, आदेश जारी।

बिंग ब्रेकिंग बागेश्वर/पिथौरागढ़।

जनपद बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को देखते हुए कल 1 से 12 तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।।

बादल गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना।।
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी।।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने छुट्टी का आदेश किया जारी।।
मौसम विभाग की ओर से 2 जुलाई से 4 जुलाई तक भारी बारिश के चलते नदी नालों और गाधेरों के ऊफान पर आने की संभावना।।
आदेश का पालन न करने पर संबंधित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई।।
Bageshwar
उत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या
बागेश्वर के भटकोला में 55 वर्षीय दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोज की तरह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा करने के बाद वह पैदल स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विद्यालय के कर्मचारी नवल किशोर ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
स्कूल के क्लर्क ने ही वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानाचार्य पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही सड़क पर गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी कपकोट के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नवल किशोर सोराड़ी को बागेश्वर रोड स्थित करालागांव यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
Bageshwar
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश

Bageshwar News : उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते आज बागेश्वर जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 1 और 2 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बागेश्वर जिले में एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
1 और 2 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना
बारिश के साथ ही अगले दो दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
Bageshwar
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत

Bageshwar Accident : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरे से द्यांगण की ओर जा रही एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे सभी
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के माजियाखेत क्षेत्र में रह रहे थे। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप कुमार की तीन वर्षीय बेटी पूजा को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।
- बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, लाखों की जीवनरक्षक दवाएं और अवैध शराब बरामद
- हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
- बारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत
- उत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत
uttarakhand weather21 hours agoअगले 3 दिन उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Haridwar20 hours agoखेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत
big news18 hours agoबारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bageshwar18 hours agoउत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Udham Singh Nagar14 hours agoबाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, लाखों की जीवनरक्षक दवाएं और अवैध शराब बरामद






































