Dehradun
आपदा से लोगों को बचाने के लिए इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम करेंगा काम, यूएसडीएमए ने की कवायद की शुरू।

देहरादून – आपदा में लोगों को तेजी से बचाने, राहत पहुंचाने के लिए अब इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) तैयार किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इसकी स्थापना राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के नियमों के तहत की जा रही है।

राज्य में हर साल आपदाएं सरकार के लिए चुनौती साबित होती हैं। हाल में सिलक्यारा सुरंग हादसा हो या उससे पहले जोशीमठ भूधंसाव जैसी आपदा। इनसे पार पाने के लिए एनडीएमए के नियमों के तहत अब आईआरएस सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इससे आपदा की तीव्रता या जोखिम के हिसाब से तत्काल बचाव व समाधान किया जा सकेगा। आईआरएस के तीन सेक्शन होंगे। एक ऑपरेशन सेक्शन होगा।
दूसरा प्लानिंग सेक्शन और तीसरा लॉजिस्टिक सेक्शन होगा। तीनों के समन्वय से आपदा राहत कार्यों को और तेजी से किया जा सकेगा। इसके लिए यूएसडीएमए ने निविदा जारी कर दी है। ब्लॉक से लेकर जिला व राज्य स्तर पर इंसिडेंट रिस्पांस टीम (आईआरटी) भी बनाई जाएगी। आपदा के हिसाब से ये टीम भी काम करेंगी। संसाधन तत्काल जुटाए जा सकेंगे। हर काम को करने वाले अधिकारी व कर्मचारी अलग-अलग होंगे। एनडीएमए ने अगस्त माह में ही राज्य को आईआरएस बनाने के निर्देश दिए थे।
आपदा में ऐसे काम करेगा आईआरएस
big news
Uttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?

Pradeep Batra ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में…
Pradeep Batra : उत्तराखंड के लिए सियासत के लिहाज से आज का दिन खास रहा। चार साल के लंबे इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पांच विधायकों की किस्मत का ताला खुल गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
चुनाव में हैट्रिक के बाद प्रदीप बत्रा की धामी कैबिनेट में एंट्री
आज उत्तराखंड के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जो कि इस सीट से लगातार तीन बार जीतते हुए आ रहे हैं।
कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मुख्य पेशा व्यवसाय है, जिसमें वे दुकानों, होटल और कंपनी से जुड़े कार्यों का संचालन करते हैं।

उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उनके पिता का नाम राम प्रकाश है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) तक पढ़ाई की है, जो उन्होंने रुड़की स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज से पूरी की।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक जीवन
सबसे पहले प्रदीप बत्रा ने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से कांग्रेस टिकट से इसी सीट पर चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2022 में बीजेपी के टिकट से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
| वर्ष | पार्टी | चुनाव परिणाम | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2012 | कांग्रेस | जीत | पहली बार रुड़की सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने |
| 2017 | कांग्रेस | जीत | दूसरी बार लगातार इसी सीट से जीत हासिल की |
| 2022 | भाजपा | जीत | बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की |
big news
राजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर

Khajan Das बने धामी कैबिनेट का हिस्सा, कुछ ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Khajan Das : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
खजान दास को मिली धामी कैबिनेट में जगह
राजपुर सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले विधायक खजान दास की धामी मंत्रिमंडल में एंट्री हो गई है। आज राजपुर विधायक को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि देहरादून जिले की राजपुर विधानसभा सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले खजान दास पहले भुवन चंद्र खंडूरी की सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। जबकि अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत उन्होंने साल 2007 में की थी। जब उन्हें धनोल्टी से विधायक चुना गया था।

बीजेपी के अनुभवी नेता के रूप में है खजान दास की पहचान
खजान दास भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वे देहरादून जिले के राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और लगातार जीत हासिल करते हुए क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
खजान दास का राजनीतिक सफर
खजान दास ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतकर अपनी मजबूत जनाधार और लोकप्रियता को साबित किया है। वर्ष 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार इस सीट से जीत दर्ज की थी और इसके बाद 2022 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दोबारा विजय हासिल की।

खजान दास : राजनीतिक सफर
| विषय | विवरण |
|---|---|
| नाम | खजान दास |
| विधानसभा क्षेत्र | राजपुर रोड (देहरादून) |
| पहली जीत | 2007 में धनोल्टी से पहली बार विधायक |
| चुनाव 2017 | राजपुर रोड से पहली बार विधायक चुने गए |
| चुनाव 2022 | दोबारा जीत दर्ज की (भाजपा प्रत्याशी) |
| लगातार जीत | 2 बार लगातार विजय |
| राजनीतिक पहचान | उत्तराखंड के प्रमुख दलित नेता |
| क्षेत्रीय पकड़ | मजबूत जनाधार और लोकप्रियता |
Uttarakhand
हादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
देहरादून में दर्दनाक हादसा: कई वाहनों को टक्कर मारकर, घर में घुसी इनोवा
DEHRADUN ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. जहाँ पर एक इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मुख्य बिंदु
तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे एक इनोवा (UK07DF1795) के चालक गुनीत सिंह ने DL कट के पास तेज रफ्तार में पहले एक कार को टक्कर मारी. इसके बाद वो वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें_ खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित फिलिप्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
गेट को तोड़कर अन्दर कड़ी कार को मारी टक्कर
इसके बाद भी आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जहां खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें_ बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
कमला पैलेस के पास दर्दनाक हादसा
वहीँ बीती रात एक और मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया. जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सिटी कंट्रोल रूम (112) को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक (HR58E3383) को पकड़ लिया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें_ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Cricket14 hours agoNSW vs QUN Dream11 Prediction List A Final Match (21 March 2026)
Breakingnews17 hours agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ
Cricket16 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Breakingnews16 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री
big news15 hours agoराजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
uttarakhand weather11 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cricket11 hours agoWAR vs KZL Dream11 Prediction Match 25 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
big news13 hours agoUttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?





































