National
महंगाई की अनियंत्रित वृद्धि से भारतीय अर्थव्यवस्था पर संकट, आरबीआई ने किया अलर्ट…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं मिलने को लेकर गंभीर चेतावनी दी है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है। आरबीआई के नवंबर महीने के बुलेटिन में कहा गया है कि यदि महंगाई की दर में और तेज बढ़ोतरी होती है, तो इससे वास्तविक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
महंगाई के कारण जीवन-यापन पर दबाव
आरबीआई के मुताबिक, अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर में तेज उछाल देखने को मिला है, जो सितंबर में दिए गए आरबीआई की चेतावनियों को सही साबित करता है। खाद्य वस्तुओं और खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ी है। इसके साथ ही, घरों में काम करने वालों और खाना पकाने वालों के वेतन में वृद्धि से जीवन-यापन का खर्च और बढ़ गया है, जिससे आम आदमी पर दबाव पड़ा है।
उद्योग और एक्सपोर्ट्स पर असर
आरबीआई ने चेतावनी दी है कि महंगाई के कारण वस्तुओं और सेवाओं में इनपुट लागत में वृद्धि हो रही है, जिससे बिक्री मूल्य भी बढ़ रहे हैं। इस बढ़ोतरी का असर कॉरपोरेट्स की कमाई और कैपिटल एक्सपेंडिचर पर पड़ा है। शहरी क्षेत्रों में खपत में कटौती देखी जा रही है, जो उद्योगों और एक्सपोर्ट्स के लिए नुकसानकारी हो सकती है। अगर महंगाई को बिना नियंत्रण के बढ़ने दिया गया तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था, उद्योग जगत और एक्सपोर्ट्स को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।
मिडिल क्लास पर महंगाई का बोझ
आरबीआई ने स्वीकार किया है कि महंगाई के कारण शहरी क्षेत्रों में खपत में कमी आई है। एफएमसीजी कंपनियों के तिमाही नतीजों से भी यह बात सामने आई है कि महंगाई के चलते शहरी क्षेत्रों में एफएमसीजी और खाद्य वस्तुओं की डिमांड में गिरावट आई है। नेस्ले के सीईओ सुरेश नारायण ने कहा कि जिनके पास पैसा है वे खूब खर्च कर रहे हैं, लेकिन मिडिल क्लास के लिए हालात बहुत कठिन हो गए हैं। अक्टूबर 2024 में खुदरा महंगाई दर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि खाद्य महंगाई दर भी लगभग 11 प्रतिशत (10.87%) रही।
आर्थिक स्थिति पर नजर रखना जरूरी
आरबीआई ने इस बढ़ती महंगाई की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अगर इससे जल्द निपटा नहीं गया, तो यह भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। महंगाई को काबू करने के लिए जरूरी है कि सरकार और केंद्रीय बैंक मिलकर ठोस कदम उठाएं।
#Inflation #RBI #EconomicImpact #RBIWarning #RetailInflation #FoodInflation #CostOfLiving #IndianEconomy #UrbanConsumption #EconomicGrowth #MiddleClassBurden #EconomicStability #EconomicNews #IndiaNews #FiscalPolicy #IndianExports
National
कौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..

Vijay Thalapathy Biography : दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार Thalapathy Vijay इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। राज्य की सियासत में उनकी सक्रियता ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, वहीं उनके समर्थकों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
कौन हैं विजय थलापति ? (Vijay Thalapathy Biography)
विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यूं तो चुनाव जीतने के बाद से ही हर ओर उनके चर्चे हो रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक (Vijay Thalapathy Biography in hindi) हैं। आज करोड़ों फैंस उन्हें Thalapathy Vijay के नाम से जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उनका पूरा नाम जानते हैं।
उनका वास्तविक नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनका जन्म 22 जून 1974 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। विजय का परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है। उनके पिता फिल्म निर्देशक रहे हैं, जबकि उनकी मां एक प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर के तौर पर जानी जाती हैं।

6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम
तमिलगा वेट्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) के प्रमुख C. Joseph Vijay ने रविवार, 10 मई 2026 को चेन्नई स्थित Jawaharlal Nehru Stadium में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव की तस्वीर सामने आई है, जहां लंबे समय से चली आ रही डीएमके और एआईएडीएमके की पारंपरिक राजनीतिक पकड़ टूटती नजर आई।
18 साल की उम्र में कर दी थी फिल्मी करियर की शुरुआत
विजय थलापति ने बेहद कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘नालैया थीरपू’ थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी। फिल्मी परिवार से आने वाले विजय को उनके पिता और फिल्म निर्माता एस. ए. चंद्रशेखर का पूरा समर्थन मिला।

1990 के दशक में उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। इसके बाद फिल्म ‘घिल्ली’ उनके करियर की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी सफलता के बाद विजय ने लगातार कई हिट फिल्मों में काम किया और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार बनकर उभरे। आज उन्हें साउथ इंडस्ट्री के ‘मास हीरो’ के रूप में भी जाना जाता है।
कैसे विजय थलापति अभिनेता से बन गए नेता ?
Thalapathy Vijay ने साल 2024 में आधिकारिक रूप से राजनीति में कदम रखा। राजनीति में सक्रिय होने के लिए उन्होंने फिल्मी करियर से दूरी बनाने का फैसला भी किया। एक सार्वजनिक संबोधन में विजय ने कहा था कि उन्हें जो पहचान और प्यार मिला है, वह जनता की बदौलत है, और अब वह लोगों की सेवा कर उस विश्वास को लौटाना चाहते हैं।

राजनीति में आने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी टीवीके की शुरुआत की। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए विजय का नाम तेजी से चर्चा में आया। अब सीएम पद की शपथ लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।
National
मदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां

happy mother’s day wishes : मां… एक ऐसा शब्द जिसमें पूरा संसार समाया हुआ है। मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि वह अपने बच्चों की पहली गुरु, सबसे बड़ी ताकत और हर मुश्किल में साथ खड़ी रहने वाली सबसे मजबूत दीवार होती है। आज पूरी दुनिया मदर्स डे (happy mother’s day) मना रही है और मां के त्याग, प्यार और समर्पण को सलाम कर रही है।
Table of Contents
दुनियाभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा mother’s day
हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर लोग अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। कोई अपनी मां को उपहार देकर खुश करता है तो कोई उनके साथ समय बिताकर इस दिन को खास बनाता है।
मां के उस अनमोल योगदान को याद करने का अवसर
मदर्स डे सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के उस अनमोल योगदान को याद करने का अवसर है, जो वह जिंदगी भर अपने परिवार के लिए निभाती हैं। मां बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर दर्द और संघर्ष सह लेती है।
इन विशेज से करें मां को खुश happy mother’s day wishes
मदर्स डे के इस खास मौके पर अगर आप भी अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो उन्हें प्यार और सम्मान से भरे खूबसूरत मैसेज (mother’s day wishes) और शायरी भेज सकते हैं। मां के लिए दिल से निकले कुछ शब्द उनका दिन और भी खास बना सकते हैं।

1. किसी भी मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता,
शायद अब घर से कोई मां के पैर छूकर नहीं निकलता।
2. जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है।
3. मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा दोस्तों,
सुबह आंख खुली तो मेरा सर मां के कदमों में था।
4. सब कुछ मिल जाता है दुनिया में मगर,
याद रखना की बस एक मां नहीं मिलती।
big news
बड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ

West Bengal New Government : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने ली शपथ
West Bengal New Government : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।
Table of Contents
पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार
पश्चिम बंगाल में आज नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।
मंत्रिमंडल में इन पांच नेताओं ने ली शपथ
सीएम के साथ ही एक सीमित लेकिन संतुलित मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया, जिसमें फिलहाल पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं।

नई कैबिनेट के जरिए भाजपा भाजपा ने दिया बड़ा संदेश
नई कैबिनेट के जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को महत्व देने का संकेत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुरुआती मंत्रिमंडल में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने संतुलित नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की है।
- देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
- उत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !
- खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- Gurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
- देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Cricket14 hours agoGT vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 66 के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Breakingnews13 hours agoदेहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Cricket13 hours agoGurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
Dehradun15 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार, बीजेपी मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन
Breakingnews15 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन, हजारों श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू
Haridwar12 hours agoखड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Lifestyle10 hours agoउत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !
Dehradun8 hours agoदेहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट












































