Chamoli
माणा मणि भद्रपुर में पांडवों की मूर्तियों की स्थापना: नई आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत…

माणा /चमोली – देश के पहले ऋतु प्रवासी पर्यटन ग्राम माणा मणि भद्रपुर में हाल ही में मां सरस्वती के मंदिर के भव्य निर्माण के साथ-साथ पांच भाई पांडवों की मूर्तियों की स्थापना ने क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यह मूर्तियां माणा भीम पुल के पास स्थापित की गई हैं और पौराणिक स्वर्गारोहिणी मार्ग पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गई हैं।

इन मूर्तियों में पांच पांडवों के साथ द्रोपदी और एक श्वान की कुल सात मूर्तियां शामिल हैं। ये मूर्तियां विशेष रूप से उन तीर्थ यात्रियों के लिए आध्यात्मिक शांति की अनुभूति प्रदान कर रही हैं, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के बाद माणा भीम पुल, व्यास गुफा, और सत्य पथ सतोपंथ वसु धारा की यात्रा कर रहे हैं। इनकी एक झलक देखने से श्रद्धालुओं के मन में द्वापर युग की यादें ताजा हो जाती हैं, जब पांडव महाभारत के युद्ध के बाद इसी मार्ग से स्वर्गारोहिणी यात्रा करने निकले थे।

ऐतिहासिक महत्व
स्वर्गारोहिणी मार्ग पर पांडवों की मूर्तियों की स्थापना के पीछे डॉ. विश्वनाथ कराड़, एमआईटी पुणे के संस्थापक, का योगदान है। उनकी मेहनत से तैयार की गई ये मूर्तियां मिश्र धातु से बनी हैं, जो बर्फ में भी सुरक्षित रहेंगी। मूर्तियों का वजन 4 से 13 कुंतल के बीच है और ये स्वर्गारोहिणी मार्ग पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेंगी।
पर्यटन की नई संभावनाएं
पांडवों की इन आकर्षक मूर्तियों के स्थापित होने से माणा क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। श्रद्धालु इन मूर्तियों के साथ यादगार तस्वीरें लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह न केवल आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि श्रद्धालुओं में स्वर्गारोहिणी सतोपंथ सत्य पथ की यात्रा के प्रति जिज्ञासा भी पैदा करेगा।
इस पहल से न केवल माणा मणि भद्रपुर का धार्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। पांडवों की मूर्तियों की स्थापना ने इस पवित्र मार्ग को एक नई पहचान दी है, जो भविष्य में हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने में सफल होगी।
#MaanManiBhadrpur, #PandavaStatues, #Spiritual Tourism, #SwargarohiniRoute, #SaraswatiTemple,#uttarakhand
big news
बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घास लेने के लिए जंगल गई एक महिला की बोल्डर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर
चमोली जिले के गैरबारम गांव में जानवरों के लिए घास लेने के जंगल गई महिला की पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह अपने पालतू पशुओं के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
आनन-फानन में महिला को 108 की सहायता से सीएचसी थराली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा था। वहीं से पत्थर गिर कर महिला के ऊपर आया और ये हादसा हो गया।
दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
ग्रामीणों ने इस हादसे की जांच की मांग की है। इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों शांत हो गए हैं। मामले को लेकर सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता थी।
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
Chamoli
चमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड

Chamoli News : चमोली जिले से ऐसी खबर सामने आई है जो सरकार को आईना तो दिखाती ही है। लेकिन इसके साथ ही ये भी साबित करती है कि अगर पहाड़ी कुछ करने की ठान ले तो उसे कर के दिखाते हैं। पोखरी के डुंगर गांव में ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर अपने गांव तक सड़क पहुंचाई है।
Table of Contents
पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न
चमोली जिले विकासखंड पोखरी में डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव के लोगों ने आखिरकार खुद ही पहल करते हुए चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान कर करीब 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर दिया। यह सड़क तोणजी मोटर मार्ग से गांव को जोड़ती है।
वाहन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों मनाई खुशी
सड़क बनने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार गांव में वाहन पहुंचा। वाहन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इसे एक उत्सव की तरह मनाया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने वाहन का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

नेताओं ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला और न किसी नेताओं ने हमारी सुध ली तो गांव के लोगों ने खुद ही सड़क बनाने की जिम्मेदारी उठाई। सभी ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान करते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से अब गांव तक वाहनों की पहुंच संभव हो गई है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामकाज में बड़ी सुविधा मिलेगी।
big news23 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Dehradun4 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket3 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
big news3 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Dehradun21 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Dehradun24 hours agoसीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज







































