Roorkee
इसरो अध्यक्ष का बड़ा ऐलान: 2035 तक भारत बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन !

रुड़की: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है और भविष्य में और भी बड़ी योजनाओं को अंजाम देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डा. वी नारायणन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में 6वें भारतीय ग्रह विज्ञान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि भारत 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा और 2040 तक किसी भारतीय को चांद पर उतारने की योजना पर काम कर रहा है।
इस सम्मेलन का उद्घाटन इसरो के अध्यक्ष डा. वी नारायणन ने किया। उन्होंने कहा कि इसरो चंद्रयान-4 मिशन पर काम कर रहा है और साथ ही शुक्र ग्रह पर अध्ययन करने की भी योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अत्याधुनिक तकनीकों को विकसित करने में सबसे आगे है, जो ग्रह मिशनों और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषणों में योगदान देंगे।
इस अवसर पर डा. नारायणन ने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अब विश्व के पांच प्रमुख देशों में शामिल हो गया है और हम न सिर्फ अपने देश के लिए, बल्कि अन्य देशों के लिए भी सेटेलाइट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसरो अगले तीन वर्षों में 27 नए सेटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है, और भारत स्पेस साइंस में अपनी तकनीक 34 देशों को दे रहा है।
इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-कोरिया सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। भारत-कोरिया साझेदारी वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है, इस पर चर्चा करते हुए भारत कोरिया अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र (आइकेसीआरआइ) के निदेशक डा. यंग हो किम ने अपने विचार साझा किए।
आइआइटी रुड़की के उप निदेशक प्रोफेसर यूपी सिंह और आइएन-स्पेस के निदेशक डा. विनोद कुमार ने भी शिक्षा-उद्योग सहयोग की भूमिका पर जोर दिया और इस क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के महत्व को बताया।
#SpaceScience #ISROPresident #IndianSpaceStation #MoonMission2040 #SpaceInnovation
Roorkee
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।
Table of Contents
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Roorkee
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी कमियां सामने आने पर तीन संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
ये अभियान रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।
रिकॉर्ड और मौके की व्यवस्थाओं का किया गया मिलान
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का मिलान किया। टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और संस्थानों के संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच की।

3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ संस्थानों में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सकों में से संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन से संबंधित अन्य मानकों की भी पड़ताल की। जांच के बाद नियमों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया गया।
निजी अस्पताल संचालकों में बढ़ी हलचल
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद रुड़की क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Pithoragarh22 hours agoपिथौरागढ़ की दारमा घाटी में बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरने से युवक की मौत
big news20 hours ago1 अक्टूबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब और दस्तावेजों पर पड़ेगा असर
Dehradun18 hours agoउत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम, WorldSkills में जीते 2 सिल्वर मेडल
Haridwar23 hours agoहैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Dehradun2 hours agoदेहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
Uttarakhand54 minutes agoउत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर





































