Rudraprayag
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील

Kedarnath Dham के खुले कपाट, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
Kedarnath : केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह विधि-विधानपूर्वक खोल दिए गए हैं। इस ऐतिहासिक पल के सीएम धामी समेत हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Table of Contents
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा है कि “देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की ये यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है।
इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।”

पीएम मोदी ने की श्रद्धालुओं से 5 संकल्प लेने की अपील
पहला संकल्प – स्वच्छता का संकल्प – अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा न फैलाएं।
दूसरा संकल्प – प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा – हिमालय की पवित्र भूमि का सम्मान करें और पर्यावरण संतुलन बनाए रखें।
तीसरा संकल्प – सेवा, सहयोग और एकता – यात्रा के दौरान एक-दूसरे की मदद करें और समाज में एकता का संदेश दें।
चौथा संकल्प – वोकल फॉर लोकल – स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करें।
पांचवां संकल्प – अनुशासन, सुरक्षा और संयम – यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
big news
Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ

Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट आज भक्तों के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही बाबा केदार जयकारों के बीच केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ अगले छह महीनों तक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
Table of Contents
केदारनाथ धाम के कपाट खुले
Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक रीति-रिवाजों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोषों से गूंज उठा। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और दिव्य क्षण के साक्षी बने।
कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के सीएम धामी बने साक्षी
कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के सीएम धामी साक्षी बने। शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा के दर पर पूजा-अर्चना की। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम धामी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

कम समय में और व्यवस्थित तरीके से दर्शन संभव
सीएम धामी ने बताया कि इस बार बद्री-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। जिससे कम समय में और व्यवस्थित तरीके से दर्शन संभव हो पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। जो इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर संकेत कर रहा है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देवभूमि को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि ‘ग्रीन यात्रा’ का संदेश पूरे देश में पहुंचे।
Rudraprayag
51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

Kedarnath Yatra 2026 : केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पूरे केदारपुरी को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। जिससे नजारा और भी भव्य नजर आ रहा है।
Table of Contents
51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम
बाबा केदार के धाम केदारनाथ के कपाट खुलने में अब बस एक दिन ही दिन का समय बचा है। इस से पहले धाम को संजाया जा रहा है। इस साल 51 क्विंटल फूलों से धाम की सजावट की जा रही है।
बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली रविवार को फाटा में विश्राम करने के बाद आज गौरीकुंड पहुंचने वाली है। डोली अपने तय पड़ावों से होते हुए धीरे-धीरे धाम की ओर बढ़ रही है, और रास्ते भर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी पंचमुखी डोली
गौरीकुंड में डोली के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
इसके अगले दिन, यानी 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि यात्रा से जुड़ी लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
होटल और धर्मशालाओं को सजाया जा रहा
केदारपुरी में होटल और धर्मशालाओं को सजाया जा रहा है और यात्रियों के ठहरने के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं। इस बार यात्रा को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी यात्रा सुगम रहे।
big news
तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, इस दिन से कर पाएंगे दर्शन

Rudraprayag News : द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। आज वैसाखी के पावन पर्व पर कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान किया गया।
Table of Contents
तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। आज भगवान तुंगनाथ के पुजारी विजय भारत मैठाणी व मंदिर समिति ग्रामीणों की उपस्थिति में वैसाखी के पावन पर्व पर कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। बता दें कि 20 अप्रैल को भगवान की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कू से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यात्रा के दौरान पुंडखी में भोग अर्पित किया जाएगा और रात्रि विश्राम भूतनाथ मंदिर में होगा।

21 अप्रैल भूतनाथ मंदिर से रवाना होगी डोली
21 अप्रैल को डोली सुबह लगभग 11 बजे भूतनाथ मंदिर से आगे बढ़ेगी। ये यात्रा पाब गांव, चलियाखोड़ और बनियाकुंड होते हुए अपने दूसरे पड़ाव चोपता पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। 22 अप्रैल को डोली सुबह 8 बजे चोपता से प्रस्थान कर ग्रीष्मकालीन गद्दी स्थल तुंगनाथ धाम पहुंचेगी। यहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

21 मई को खोल दिए जाएंगे मध्यमहेश्वर धाम के कपाट
तुंगनाथ के साथ ही आज द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि का भी ऐलान किया गया। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आज मध्यमहेश्वर धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा हुई। इस साल 21 मई को मध्यमहेश्वर धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
Cricket23 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Roorkee24 hours agoरूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
big news22 hours agoहल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
big news5 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Haldwani22 hours agoहल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप
big news6 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news3 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Cricket4 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips










































