Rudraprayag
केदारनाथ धाम: भुकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद !

केदारनाथ: केदारनाथ धाम में क्षेत्र रक्षक भुकुंट भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भुकुंट भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया।

धार्मिक परंपरा के अनुसार, केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के पर्व पर, जो इस वर्ष तीन नवंबर को है, शीतकाल के लिए बंद होते हैं। इस प्रक्रिया के तहत भैरवनाथ के कपाट पहले बंद किए जाते हैं, जो सदियों से चलती आ रही परंपरा है।

इस वर्ष केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख से अधिक हो चुकी है, और प्रतिदिन लगभग 19 से 20 हजार भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे भगवान केदारनाथ के द्वारपाल रक्षक भुकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद किए गए।
इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर के पुजारी शिवशंकर लिंग, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारीगण, तीर्थ पुरोहित समाज, और पंचपंडा समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। भुकुंट भैरवनाथ के जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना की गई, और भोग समर्पित किया गया। इस दौरान विश्व कल्याण और चारधाम यात्रा के निर्विघ्न समापन की प्रार्थना की गई।
इसके अतिरिक्त, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने बताया कि एक नवंबर को बाबा केदारनाथ धाम में लक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली मनाने का शुभ दिन एक नवंबर है।
#Kedarnath, #BhukuntBhairavnath, #Pilgrimage, #WinterClosure, #Devotees
Rudraprayag
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली

Rudraprayag News : उत्तराखंड के पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार, 16 नवंबर को सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
Table of Contents
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान धाम में श्रद्धालुओं, स्थानीय हक-हकूकधारियों और मंदिर से जुड़े लोगों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान मध्यमहेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की धाम यात्रा का समापन हो गया।
शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए रवाना हुई डोली
कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
इसके बाद 17 नवंबर को डोली गौण्डार से रवाना होकर रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 18 नवंबर को डोली गिरिया गांव के लिए प्रस्थान करेगी। गिरिया में रात्रि विश्राम के बाद 19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

यहां पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ डोली का स्वागत किया जाएगा और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इसके साथ ही शीतकाल के लिए भगवान मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हो जाएगी।
अब ऊखीमठ में होंगे भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन
शीतकाल के दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। इससे भक्तों को बर्फबारी और कठिन मौसम के बीच हिमालय की ऊंचाई पर स्थित धाम तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी।
हिमालय की पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित मध्यमहेश्वर धाम पंचकेदारों में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। अब कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की शीतकालीन पूजा परंपरा के अनुसार ऊखीमठ में संपन्न होगी।
Rudraprayag
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा

Rudraprayag News : केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। बर्फ से ढके धाम का मनमोहक नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। भक्त इस खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे, तो कई श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। हालांकि, बर्फबारी के चलते धाम में ठंड भी बढ़ गई है।
Table of Contents
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी
रुद्रप्रयाग जिले के निचले क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय के साथ ही ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
कपाट बंद होने से पहले दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं। कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। बर्फबारी और बढ़ती ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई है। श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

केदारनाथ में 18.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस यात्रा सीजन में अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बुधवार को 8,376 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,53,032 हो गई है।
कपाट बंद होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा और भी आकर्षक हो गया है, जिससे यहां पहुंच रहे भक्तों को प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत अनुभव मिल रहा है।
Rudraprayag
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

Devprayag News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देवप्रयाग का है, जहां एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों का लगा रही पता
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे में सत्येश्वरी देवी (72), पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली और अनिल, पुत्र सुदर्शन, निवासी किमोली, जिला चमोली की मौत हो गई।
हादसे में चार तीन लोग घायल
- उत्तम सिंह (33), पुत्र मोहन सिंह, निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग।
- टीशा रावत (18), पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
- सुनीता देवी (45), पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, थाना रुद्रप्रयाग।
Dehradun13 hours agoउगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Breakingnews13 hours agoशीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Rudraprayag11 hours agoद्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली
National12 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए आई राहत की खबर
Haridwar6 hours agoअंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज












































