Rudraprayag
केदारनाथ: अतिवृष्टि से प्रभावित पैदल मार्ग के लिए 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति…

केदारनाथ – केदारनाथ में अतिवृष्टि से प्रभावित गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को सुधारने के लिए शासन ने विभिन्न मदों में 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि का उपयोग पैदल मार्ग पर सुरक्षा कार्य और तीन नए पुलों के निर्माण के लिए किया जाएगा।
31 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग से केदारनाथ तक का 22 किमी लंबा पैदल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग के 28 स्थानों पर वॉशआउट हुआ, जबकि जंगलचट्टी, भीमबली और रामबाड़ा में पुलियाएं भी नष्ट हो गई थीं। वर्तमान में इन क्षेत्रों में अस्थायी व्यवस्था के तहत आवाजाही जारी है।
स्वीकृत धनराशि से लोक निर्माण विभाग द्वारा सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी के दाई ओर डेढ़ किमी लंबा पैदल बाईपास बनाया जाएगा। मुनकटिया में भूस्खलन जोन में सुरक्षा कार्य भी किए जाएंगे, और जंगलचट्टी, भीमबली, और रामबाड़ा में स्थायी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, भैरव गदेरा, टीएफ चट्टी, और कुबेर गदेरा में हिमखंड जोन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवारें बनाई जाएंगी। 28 स्थानों पर वॉशआउट के प्रभाव को कम करने के लिए गेबिन वॉल का निर्माण भी किया जाएगा।
पैदल मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण होगा, और भूस्खलन व भूधंसाव के क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि यात्रा समाप्त होते ही स्थायी सुरक्षा कार्यों की शुरुआत की जाएगी।
Kedarnath, Heavy Rainfall, Footpath Restoration, Infrastructure Development, Gabion Walls, uttarakhand
Rudraprayag
थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने केदारनाथ धाम में किए दर्शन, तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग: विवार सुबह भारतीय थलसेना के अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पुरोहित ने जनरल द्विवेदी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके उपरांत थलसेना प्रमुख ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने देश की समृद्धि और सेना की मजबूती के लिए प्रार्थना की।
धाम में उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सेना प्रमुख की यह आध्यात्मिक यात्रा चारधाम यात्रा के इस पावन समय में विशेष महत्व रखती है।
Rudraprayag
Breaking news: केदारनाथ जाते हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट घायल

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते बडासू के पास केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपात लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी।
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे। लैंडिंग के दौरान पायलट को हल्की चोटें आईं हैं, जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानकों की अनदेखी और तकनीकी जांच में ढिलाई के चलते यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन और हेली सेवा कंपनियों के बीच समन्वय की कमी भी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही है। हादसे के समय मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे राहत कार्य में देरी हुई।
केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच इस हादसे के बाद डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बीते कुछ समय में हेलीकॉप्टर संबंधी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों ने मांग की है कि उड़ान से पहले हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच सख्ती से की जाए और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।
#KedarnathHelicopterEmergency, #HelicopterTechnicalFailure, #EmergencyLandingUttarakhand, #PilgrimFlightScare, Rudraprayag Aviation Incident
Rudraprayag
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, भक्तों के चेहरे खिले

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग): केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धाम में सुबह के समय तेज बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। केदारपुरी की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बारिश और बर्फबारी के बीच भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। लम्बी कतार में लगे भक्तों को रेन शेल्टर की सुविधा मिल रही है।
#Kedarnathsnowfall #Kedarnathweather #SnowinKedarnath #CharDhamsnow #Pilgrimsinsnow
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।