Uttarakhand
Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..

Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी, यात्रा को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुचारु रूप से पुनः संचालित कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी (Weather Forecast) अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
नोट: प्रशासन लगातार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
big news
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की राजनीति से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है। आमतौर पर नेता अपने शीर्ष नेतृत्व की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक मंत्री जी के बयान से तो घमासान ही मच गया है।
Table of Contents
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान
दरअसल, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता का जिक्र कर रहे थे। भाषण के दौरान वे प्रधानमंत्री की तारीफ में इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान की संज्ञा दे डाली।
कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
बीते दिनों बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट कार्ड पेश की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना कर रहे थे। तारीफ करते-करते मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार करार दे दिया।

इस बयान से उत्तराखंड में मचा सियासी घमासान
मंत्री जी यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने पीएम मोदी को भगवान का अतार बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक पटल पर महाशक्ति और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। समर्थक इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का नया मुद्दा मिल गया है।
क्या ये प्रशंस थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की मिसाल?
उत्तराखंड की सियासत में ये बयान अब चर्चा का केंद्र बन चुका है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ प्रशंसा थी या फिर राजनीति में बढ़ती व्यक्तिपूजा की एक और मिसाल? फिलहाल मंत्री के बयान ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक नई बहस छेड़ दी है।
Rudraprayag
रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। अगस्तमुनि महाविद्यालय के पास एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा
रूद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि क्षेत्र में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान बनियाड़ी गांव निवासी नीरज नेगी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक नीरज नेगी किसी धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए नदी में उतरे।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव भी अत्यंत तेज था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और तेज धारा की चपेट में आकर बह गया।

तलाश में जुटी एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था।
प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों और जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर और तेज बहाव के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है।
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Cricket16 hours agoAUS-W vs SA-W Dream11 Team Match 3 T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Haridwar15 hours agoसोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews16 hours agoIMA POP 2026 : आईएमए में रचा गया इतिहास, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी
Cricket15 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-11
Cricket14 hours agoIND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
Haridwar14 hours agoपति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
big news13 hours agoइश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
Dehradun13 hours agoआईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा






































